देशभर में कल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से टला था अभियान
नई दिल्ली। pulse polio vaccination, भारत को पोलियोमुक्त(pulse polio vaccination drive) बनाने के लिए देशभर में 31 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान(pulse polio) की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में अपने हाथों से कुछ बच्चों को पोलियो टीके की दो बूंदे पिलाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान के पहले दिन 31 जनवरी को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी तथा 1 व 2 फरवरी को घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी।
Recommended Video

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस (National Immunisation Day) पर 30 जनवरी को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति भवन में कुछ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के तहत 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी और यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा। रिपोर्ट के मुताबित, पोलियो अभियान के दौरान यानी 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कोरोना टीकारकरण अभियान को रोक दिया गया है। गौरतलब है कि पोलियो टीकाकरण अभियान वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है और इसकी शुरुआत आमतौर पर शुरुआती महीनों में की जाती है।
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरुआत देशभर में 17 जनवरी से होने वाली थी लेकिन 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के चलते इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9 जनवरी को सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे एक पत्र में कहा था, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।
पल्स पोलियो अभियान में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसमें हैंड सैनिटाइज करना, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। आपको बता दें कि पल्स पोलियो अभियान देशभर में साल में 2 बार आयोजित किया जाता है। कोरोना वायरस महामारी के कारण अपील की गई है कि सीनियर सिटीजंस बच्चों को टीकाकरण केंद्रों पर नहीं लेकर जाएं।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications