पुदुचेरी में महिलाओं को जोरदार विरोध, बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश, रेस्टो-बार के बंद करने की मांग
पुदुचेरी में महिलाओं ने बृहस्पतिवार को जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विरोध में शामिल महिलाएं रेस्टो बार बंद करने की मांग कर रही थीं।

Puducherry Women Protest: पुदुचेरी में बृहस्पतिवरार को महिलाओं ने जमकर विरोध किया। महिलाओं का ये विरोध ऑल वीमेन फेडरेशन की ओर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए थे। हालांकि इस दौरान उग्र हुई कुछ महिलाओं ने बैरियर पर चढ़कर प्रदर्शन किया और उसे तोड़ने की की भी कोशिश की।
Recommended Video

बृहस्पतिवार को पुदुचेरी में विरोध कर रही महिलाएं रेस्टो बार को बंद करने और राशन की दुकानों को फिर से खोलने की मांग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर के कार्यालय से थट्टांजवडी में नागरिक आपूर्ति विभाग तक मार्च किया। जिसके वे धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोंकझोंक के बीच हाथापाई भी हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पांडिचेरी की ऑल वीमेन फेडरेशन की ओर से प्रशासन से राशन की दुकानों को समय से खोलने की मांग कर रही थीं। उन्होंने नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर कूच करना चाहा। इस पर जब पुलिस ने उन्हें रोका तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। इस दौरान कुछ ने गुस्से में बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की। जिस पर मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन और जिला प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाए।












Click it and Unblock the Notifications