Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुडुचेरी: LG किरण बेदी के खिलाफ CM नारायणसामी का प्रदर्शन, राज भवन में मंत्रियों संग धरने पर बैठे

LG किरण बेदी के खिलाफ CM नारायणसामी का प्रदर्शन,धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पुडुचेरी में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल किरण बेदी बीच ठन गई है। एलजी किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री राजभवन के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। मुख्यमंत्री नारायणसामी का आरोप है कि अलग-अलग मामलों पर एलजी की स्वीकृति के लिए भेजी गईं फाइलों को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया। उन्होंने एलजी किरण बेदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नकारात्मक रुख के चलते उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री काले रंग की कमीज में राज निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं।

 Puducherry: CM V Narayanaswamy continues to protest in front of Raj Nivas against Governor Kiran Bedi.

कांग्रेस और द्रमुक के नेता राजनिवास के मुख्य द्वारा की ओर और अन्य मंत्री पिछले गेट पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने राजभवन को दोनों ओर से घेर लिया है। इस धरने की वजह से किरण बेदी का राजनिवास से निकलना भी दूभर हो गया है। वहां बंधक जैसे हालात हो गए हैं। इस बीच किरण बेदी ने सीएम नारायणसामी को एक पत्र भी लिखा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा है कि आपको धरने पर बैठने के बजाय मिलना चाहिए था। उन्होंने सख्त जवाब देते हुए लिखा है कि आप एक पत्र लिखते और राजनिवास की नाकाबंदी से पहले मेरे जवाब का इंतजार करते। हालांकि उपराज्यपाल की इस चिट्ठी के बाद भी मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म नहीं किया। वहां विरोध प्रदर्शन जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+