पुडुचेरी में 22 फरवरी को होगा फ्लोर टेस्ट, सीएम नारायणसामी बोले-21 को लेंगे फैसला

नई दिल्ली। पुडुचेरी में 4 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद से वी नारायणसामी सरकार संकट से घिरी हुआ है। राजनीतिक संकट के बीच उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। अल्पमत के बीच आज सीएम नारायणसामी ने अपने विधायकों के साथ चर्चा की है। हालांकि बैठक बेनतीजा बताई जा रही है। 21 को सीएम नारायणसामी एक बार फिर से मीटिंग करेंगे।

Recommended Video

    Puducherry Floor Test: CM V Narayansamy बोले- विपक्ष के पास 11 MLA | वनइंडिया हिंदी
    Puducherry CM V Narayanasamy floor test congress 22 February

    उप राज्‍यपाल तामिलिसाई सौंदर्यराजन के आदेश के बाद आज शाम मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आज मैंने विधायकों के साथ बैठक की और फ्लोर टेस्ट पर चर्चा की। आज की बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हम 21 फरवरी को फिर से एक बैठक करेंगे। हम अपने गठबंधन सहयोगी डीएमके के साथ भी विचार-विमर्श कर रहे हैं।

    राष्ट्रपति कोविंद ने उपराज्यपाल किरण बेदी को मंगलवार रात को अचानक उनके पद से हटा दिया गया था। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कांग्रेस विधायक के इस्तीफे का घटनाक्रम पार्टी नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए आने से एक दिन पहले हुआ है।

    30 सदस्‍यों वाली पुदुच्चेरी विधानसभा में कांग्रेस के 15 विधायक थे जबकि डीएमके के तीन और एक निर्दलीय का समर्थन भी उसे हासिल था, हालांकि चार कांग्रेस विधायकों के इस्‍तीफे के बाद स्थिति में बदलाव आया है और माना जा रहा है कि राज्‍य की कांग्रेस सरकार बहुमत के आंकड़े को जुटाने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस के चार विधायकों ने हाल में इस्तीफा दे दिया है जबकि एन. धनावेलु को पिछले साल कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अयोग्य करार दे दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+