Call back Kiran Bedi: धरने पर बैठे CM नारायणसामी ने कहा-'किरण बेदी मुझे बदनाम कर रही हैं, पद से हटाओ'
CM V Narayanasamy continues protest against Lieutenant Governor Kiran Bedi for 3rd day: पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी को लेकर लगातार विरोध जारी है, सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेतृत्व वाले सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) लगातार तीन दिन से किरण बेदी के खिलाफ धरने पर बैठा हुआ है। इस धरने में सीएम वी. नारायणसामी (V. Narayanasamy) सहित अन्य नेता भी शामिल हैं। यह सभी केंद्र सरकार से किरण बेदी को हटाने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि किरण बेदी संवैधानिक सरकार को काम करने नहीं दे रही हैं और केंद्र सरकार के इशारे पर उनके काम में जानबूझकर बाधा पैदा कर रही हैं, उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है इसलिए उनको इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Recommended Video

आपको बता दें कि सीएम समेत सभी नेतागण शुक्रवार से उपराज्यपाल बेदी के आधिकारिक निवास 'राजनिवास' के पास धरने पर बैठे हुए हैं। आज धरने का तीसरा दिन था। इससे पहले पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता करके कहा था कि उपराज्यपाल किरण बेदी उनकी छवि को खराब कर रही हैं, उन्होंने मेरे और मेरे नजदीकियों पर जमीन हथिया लेने के आरोप लगाए हैं। ये बेबुनियाद हैं, अगर इसका सबूत है तो वो पेश करें मैं तुरंत सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं। लेकिन अगर मैं सही साबित हुआ तो क्या वो अपना पद छोड़ देंगी।
'किरण बेदी मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं'
स्वामी ने कहा था कि किरण बेदी जो कुछ भी कर रही हैं वो केंद्र के इशारे पर कर रही हैं, वो जानबूझकर मुझे,मेरे परिवार और मेरी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। मालूम हो कि किरण बेदी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद से ही उनका मुख्यमंत्री नारायणसामी से टकराव चल रहा है। नारायणसामी उन पर अधिकारियों को डराने-धमकाने और काम ना करने देने के आरोप लगा चुके हैं।
राष्ट्रपति कोविंद से भी लगाई है सीएम ने गुहार
नारायणसामी किरण बेदी के खिलाफ कोर्ट में जा चुके हैं तो वहीं हाल ही में उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांग करते हुए कहा कि उप राज्यपाल किरण बेदी को तुरंत वापस बुलाया जाए। सीएम ने आरोप लगाया कि किरण बेदी उनके मंत्रिमंडल के विभिन्न कल्याणकारी उपायों और फैसलों को लागू करने में 'बाधा' डाल रही हैं। वह मनमाने ढंग से काम कर रही हैं और एक समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रही हैं इसलिए मेरी अपील है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस बुलाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications