Puducherry Cabinet: रंगासामी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण पूरा, 4 दशकों के बाद मिली एक महिला मंत्री

Puducherry Cabinet: रंगासामी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण पूरा, 4 दशकों के बाद मिली एक महिला मंत्री

नई दिल्ली, 27 जून: पुडुचेरी चुनाव परिणाम आने के एक महीने से अधिक वक्त के बाद एन रंगासामी सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार (27 जून) को शपथ ग्रहण पूरा हुआ। रंगासामी के नेतृत्व वाले गठबंधन मंत्रिमंडल के पांच विधायकों को उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 2.30 बजे शपथ दिलवाई। शपथ लेने वालों में तीन एआईएनआरसी के नेता हैं और दो भाजपा के नेता शामिल हैं। एआईएनआरसी के तीन विधायक हैं, दजीकुमार, चंदिरा प्रियंगा और लक्ष्मीनारायणन। वहीं बीजेपी के दो नेता हैं, नमशिवायम और सरवन कुमार। ये पांचों विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। चार दशकों यानी 40 साल के बाद पुडुचेरी को महिला मंत्री मिली है। एआईएनआरसी की विधायक चंदिरा प्रियंगा 4 दशकों के बाद पुडुचेरी की पहली महिला मंत्री बनी हैं।

Recommended Video

    Puducherry Cabinet में 5 नए मंत्री शामिल, 40 सालों बाद राज्य को मिली महिला मंत्री | वनइंडिया हिंदी
    Puducherry cabinet

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री रंगासामी द्वारा उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को सौंपे गए कैबिनेट सदस्यों की सूची को अपनी मंजूरी दे दी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुडुचेरी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि "राष्ट्रपति ने कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में ए नमशिवायम, के लक्ष्मीनारायणन, सी दजीकुमार, चंदिरा प्रियंगा और एके साई जे सरवन कुमार को नियुक्त करके हमपर आभार किया है।'' ये पहली बार है कि बीजेपी के विधायक केंद्रशासित प्रदेश में मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

    पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुडुचेरी को चार दशकों के बार पहली बार कोई महिला मंत्री मिली है। दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई 1980 से 1983 के दौरान पुडुचेरी की महिला मंत्री थीं। वह पुडुचेरी की अंतिम महिला मंत्री थीं। दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई ने एमडीआर रामचंद्रन के नेतृत्व वाले गठबंधन में शिक्षा विभाग को संभाला था।

    एआईएनआरसी ने पुडुचेरी चुनाव में 16 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है और भाजपा 9 में से 6 सीटों पर जीती है। गठबंधन को भाजपा के तीन मनोनीत सदस्यों का भी समर्थन प्राप्त है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+