Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा
Puducherry Assembly Elections 2026: पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए कुल 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
इस सूची में पार्टी प्रमुख और वर्तमान गृह मंत्री ए. नमशिवायम का नाम भी शामिल है। इन्हें भाजपा ने मान्नाडीपेट विधानसभा सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

कौन हैं वो 9 उम्मीदवार?
बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के चयन में विविध क्षेत्रों और सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा है। सूची में ओसुद्दु (SC) से ई. थीप्पैन्तन, कालापेट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम, राज भवन से वी.पी. रामालिंगम, मुदलियारपेट से ए. जॉनकुमार, मनवेली से एम्बलम आर. सेल्वम, तिरुनल्लार से जी.एन.एस. राजशेखरन, नेरवी-टी.आर. पत्तिनम से टी.के.एस.एम. मीनाचिसुंदरम और माहे से ए. दिनेशन शामिल हैं।
कब है पुडुचेरी में चुनाव, कितनी हैं सीटें?
पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं, और किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 16 सीटें जीतनी आवश्यक होंगी। बीजेपी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव रणनीति तैयार कर रही है। मतदान 9 अप्रैल 2026 को और मतगणना 4 मई 2026 को होगी। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह चुनाव प्रदेश के भविष्य और सत्ता समीकरण दोनों पर निर्णायक प्रभाव डालेगा।












Click it and Unblock the Notifications