महाराष्ट्र: Mumbai के कुर्ला इलाके में सार्वजनिक शौचालय ढहने से एक महिला की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में सोमवार सुबह एक सार्वजनिक शौचालय ढह गया है। ये घटना मुंबई के कुर्ला इलाके की बताई जा रही है। इस शौचालय के मलबे में एक महिला भी दब गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिला को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। जिसके बाद उसे बाहर निकाल लिया गया था। घायल महिला को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया है।

Recommended Video

    ​​Maharashtra के Kurla इलाके में Public Toilet गिरा, एक महिला की मौत | वनइंडिया हिंदी
    maharashtra, mumbai, kurla, toilet, woman trapped in public toilet, public toilet collapsed, public toilet collapsed in mumbai, महाराष्ट्र, मुंबई, कुर्ला, शौचालय, सार्वजनिक शौचालय ढहा

    जानकारी के मुताबिक ये घटना सुबह करीब 7.45 बजे हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शौचालय की एक दीवार ढह गई थी। घटना कुर्ला वेस्ट में नाज होटल के पीछे नवपदा बॉम्बे उत्कल समिति में हुई है। जब महिला के मलबे में दबे होने की जानकारी मिली तो वहां पहुंची टीम ने मलबा हटाने का काम किया। जिसके बाद महिला को बाहर निकाला गया। बचाव अभियान शुरू होने के दौरान ही वहां एंबुलेंस मौजूद रही। महिला को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। अब खबर आई है कि अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक महिला की उम्र 55 साल थी। घटना पर एक अधिकारी ने बताया, कुर्ला पश्चिम में नाज होटल के पीछे एक सार्वजनिक शौचालय की दीवार सुबह ढह गई थी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और निकाय के अधिकारी आए। वहीं एक अन्य अधिकारी ने जानकारी दी, एक महिला के पैर मलबे में दब गए थे। उसे निकालकर रजवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+