हाहाकार: बिजली कटौती के खिलाफ UP की जनता सड़कों पर
लखनऊ। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के हालात बढ़ते अपराध से खस्ता हो रहे हैं वहीं बिजली की किल्लत ने भी अखिलेश यादव के लए चुनौती खड़ी कर दी है। बढ़ते बिजली संकट के आजिज जनता अब सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

- बीते तीन दिन से लंबी कटौती झेल रहे लोगों का गुस्सा अब सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने लगा है। कटौती से प्रदेश की कानून-व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है। हर ओर जनता सरकार को कोसते हुए हाहाकार मचा रही है।
- यूपी में तो लोगों ने धरना प्रदर्शन किया कई जिलों में प्रदर्शन, हंगामा और बवाल हुआ। कहीं सड़कें जाम की गई, कहीं बिजली उपकेंद्रों पर लोग भड़कते नज़र आए। कई क्षेत्रों में तो जिलाधिकारी लोगों को आश्वासनों से मनाते रहे।
- बीते दिन से अलीगढ़ में अधाधुंध कटौती और नहरों में पानी नहीं आने से परेशान किसानों को लेकर कल भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए व घंटों तक उत्पात मचाया।
सोनभद्र में NSUI कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता का दफ्तर घेर लिया और तालाबंदी की चेतावनी भी दी। कई जगहों पर सपा के विपक्षी दलों ने भी लोगों की भीड़ का समर्थन कर सरकार से बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई।












Click it and Unblock the Notifications