पीटीआई टीचर ने 10वीं के छात्र को नंगा कर कराई कैटवॉक, बनाया वीडियो!
नई दिल्ली। नोएडा के दादरी में एक पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) पर 10वीं के छात्र को यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीटाआई पर आरोप है कि उसने सबसे पहले छात्र को नंगा कर कैटवॉक कराया और उसका वीडियो बनाया। इसी वीडियो से छात्र को ब्लैकमेल कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है। इसमें उसके चार अन्य छात्रों ने भी साथ दिया है। इसके साथ शनिवार रात पीड़ित ने इसकी सूचना घर वालों की और फिर मामला पुलिस में पहुंचा।

मंडलीय खेलकूद में हिस्सा लेने आया था छात्र
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्र नोएडा से सटे जिले का रहने वाला है और वो यहां पर मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन दादरी के एक इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। जिसमें मेरठ मंडल के सभी जनपदों के स्कूलों की टीमें हिस्सा लेने पहुंची हुई हैं। ऐसे में पीड़ित छात्र भी अपने स्कूल के टीम व पीटीआई के साथ यहां पहुंचा हुआ था।

गद्दे को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में पता चला है कि पीटीआई की इस हरकत के पीछे गद्दे को लेकर हुआ विवाद है। दरअसल कक्षा दसवीं का छात्र अपने कमरे में गद्दे पर सोया हुआ था। इसी बीच एक स्कूल में तैनात पीटीआई अपने 4 छात्रों के साथ उसके पास पहुंचा और गद्दा खाली करने के लिए कहा। लेकिन छात्र ने गद्दा देने से इनकार कर दिया। बस इसी बात से नाराज पीटीआई ने अपने 4 छात्रों के साथ मिलकर पहले उसके नंगा किया और फिर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसको कैटवॉक करने के लिए मजबूर किया और यौन उत्पीड़न भी किया।

पुलिस हिरासत में पीटीआई टीचर, मोबाइल जब्त
छात्र की ओर से घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद आरोपी पीटीआई टीचर को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन ने बताया है शनिवार देर रात यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पीड़ित छात्र के परिवार वालों शिकायत करने के लिए थाने भी आए थे। लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर भी बातचीत चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications