पीएसएलवी सी49 रॉकेट सात नवंबर को होगा लॉन्च, इसरो का ये साल का पहला मिशन
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) सात नवंबर को रॉकेट पीएसएलवी सी 49 का प्रक्षेपण करेगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे लॉन्च किया जाएगा। इसरो की ओर से बुधवार को बताया गया है कि सात नवंबर को तीन बजकर दो मिनट पर पीएसएलवी सी 49 लॉन्च होगा। इससे EOS01 और नौ कस्टमर उपग्रहों को लेकर जाएगा। इसरो का ये इस साल का पहला रॉकेट लॉन्च मिशन है।

पीएसएलवी सी49 लगभग नौ उपग्रहों (सैटेलाइट) के साथ उड़ान भरेगा। रॉकेट भारत के रिसैट-2बीआर2 और अन्य वाणिज्यिक उपग्रहों को ले जाएगा। इसके बाद दिसंबर में पीएसएलवी सी 50 और उसके करीब एक महीने बाद जीसैट- 12 आर को छोड़ा जाएगा। इन सभी रॉकेटों के हिस्से इसरो के विभिन्न केंद्रों से वहां पहुंचाए गए थे लेकिन ये रॉकेट श्रीहरिकोटा में ही तैयार हुए।












Click it and Unblock the Notifications