इसरो रविवार को पीएसएलवी -42 से दो ब्रिटिश उपग्रह करेगा लॉन्च

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) रविवार को रात 10 बजे दो विदेशी उपग्रह लॉन्च करेगा। इसरो का यह मिशन पूरी तरह कॉमर्शियल है। यह दोनों उपग्रह ब्रिटेन के है। दोनों उपग्रहों का वजन 889 किलोग्राम है। पीएसएलवी-सी 42 दो ब्रिटिश पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नोवा एसएआर और एस1-4 को लेकर कल उड़ान भरेगा और उन्हें कक्षा में स्थापित करेगा। दोनों को 583 किमी सूर्य समकालिक कक्षा में लॉन्च किया जाएगा।

PSLV

इसरो ने बताया कि नोवा एसएआर एक एस-बैंड सिंथेटिक रडार उपग्रह है जो वन मानचित्रण, भूमि उपयोग और बर्फ कवर निगरानी, बाढ़ और आपदा निगरानी करेगा। वहीं एस 1-4 एक उच्च संकल्प ऑप्टिकल पृथ्वी निरीक्षण उपग्रह है, जिसका उपयोग संसाधनों, पर्यावरण निगरानी, शहरी सर्वेक्षण के लिए प्रयोग किया जाता है। ये दोनों उपग्रह ब्रिटेन के सुरेय सेटेलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड के हैं।

इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने बताया कि 16 सितंबर को होने वाला लॉन्च पूरी तरह से कॉमर्शियल है। इसरो पहले भी कई बार विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेज चुका है। पीएसएलवी-सी 42 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से रवाना किया जाएगा। पीएसएलवी सी42 मिशन के लिए उल्टी गिनती आज दोपहर बाद एक बजकर आठ मिनट शुरू हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+