पंजाब बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें

रोपर की रहने वाली श्रुति वोहरा ने 98.77 प्रतिशत अंकों के साथ नंबर वन पर हैं जबकि लुधियाना के अमित यादव ने 98.62 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड पोजिशन पर हैं।

नई दिल्ली। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार रिजल्ट 57.50 फीसदी रहा जो कि पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी कम है। बाजी इस बार भी लड़कियों ने ही मारी है।

पंजाब की दसवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, यहां देखें

रोपर की रहने वाली श्रुति वोहरा ने 98.77 प्रतिशत अंकों के साथ नंबर वन पर हैं जबकि लुधियाना के अमित यादव ने 98.62 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड पोजिशन पर हैं। सिम्मी 98.31 प्रतिशत अंकों के साथ नंबर तीन पर हैं। सिम्मी भी लुधियाना से ही हैं।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरपर्सन बलवीर सिंह ढ़ुल ने रिजल्ट जारी किया छात्र अपना रिजल्ट मंगलवार से बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

स्पोर्टस कैटेगरी में लुधियाना के अमनदीप वर्मा 99.08 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं। ज्योति पंवार 98.62 अंकों के साथ नंबर टू पर हैं जबकि पटियाला की नैन्सी 98.31 अंकों के साथ थर्ड पोजिशन पर हैं।

सभी 22 जिलों में लुधियाना टॉप पर है यहां से सबसे ज्यादा छात्र मेरिट लिस्ट में है वहीं सबसे कम दो छात्र मोहाली से मेरिट लिस्ट में आए हैं। इस साल 3 लाख 30 हजार 437 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिसमें 1 लाख 90 हजार 001 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 63.97 रहा जबकि लड़को 52.35 है। इस साल बोर्ड ने 10वीं क्लास के एग्जाम 14 मार्च से 29 मार्च तक कराए थे।

छात्र अपना रिजल्ट यहां क्लिक कर के देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+