केरल बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए पीएस श्रीधरन पिल्लई, सुनील देवधर आंध्र प्रदेश में होंगे पार्टी के सह प्रभारी
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने कई जगहों पर संगठनात्मक बदलाव किए है। जानकारी के मुताबिक पीएस श्रीधरन पिल्लई को पार्टी ने केरल बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है। वी. मुरलीधरन को बीजेपी आलाकमान ने आंध्र प्रदेश बीजेपी का प्रभारी नियुक्ति किया। उनके साथ सुनील देवधर को आंध्र प्रदेश बीजेपी का सह-प्रभारी बनाया है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में सुनील देवधर का योगदान बेहद अहम था। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें आंध्र प्रदेश में सह प्रभारी बनाने का फैसला लिया है। पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना को तत्काल लागू किए जाने का आदेश भी दिया गया है।

बीजेपी नेतृत्व ने पार्टी संगठन में कई बदलाव किए हैं। दुष्यंत कुमार गौतम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। सुनील देवधर राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील देवधर को आंध्र प्रदेश बीजेपी का सह-प्रभारी बनाया है। वी. मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश बीजेपी का प्रभारी नियुक्ति किया। पीएस श्रीधरन पिल्लई को पार्टी ने केरल बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है।
कौन हैं सुनील देवधर
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे अहम योगदान सुनील देवधर का रहा। बीते साढ़े तीन साल में सुनील देवधर द्वारा की गई मेहनत का नतीजा है। महाराष्ट्र के रहने वाले सुनील देवधर अपनी सोशल इंजिनियरिंग और बूथ लेवल मैनेजमेंट के लिए मशहूर हैं। देवधर 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के चुनाव प्रबंधक भी रह चुके हैं।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications