भारतीय रेलवे का कमाल, साढ़े चार घंटे में बना दिया सब-वे क्रॉसिंग

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने आंध्र प्रदेश में पेंडुरथी और कोट्टावलस लाइन के बीच साढ़े चार घंटे में मेट्रो क्रॉसिंग का निर्माण कर दिया। कुछ महीने पहले रेलवे ने एक सीमित ऊंचाई का सबवे बनाया था। जो एक रिकॉर्ड है। इस नई उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे की काफी तारीफ की जा रही है।

proud Indian Railways construct a subway crossing in record 4.5 hours

इस नए निर्माण के बाद आंध्र प्रदेश में कोट्टावलस और पेंडुरथी के बीच लेवल क्रॉसिंग नं. 484 पर चार-ट्रैक मानव निर्मित स्तर की क्रॉसिंग है, जिसे पार करने में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस निर्माण के बाद वहां से गुजरने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

विशाखापत्तनम में ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) में तैनात एक रेलवे अधिकारी ने कहा है कि, "इस परियोजना के लिए साल 2017 में काम को स्वीकृति दी गई थी। सीमित ऊंचाई के सबवे का निर्माण कुछ महीने पहले किया गया था। 20 सेगमेंट वाले इस सबवे की चौड़ाई 1.5 मीटर थी। इसमें बॉक्स का आकार 4.65 मीटर एक्स और 3.65 मीटर होता है। ये 20 सेगमेंट थे, जिनका निर्माण साढ़े चार घंटों में हुआ था।

यह भी पढ़ें- कोर्ट के इस आदेश के बाद बढ़ सकती हैं मुलायम सिंह की मुश्किलें

रेलवे द्वारा बताया गया है कि इस कार्य में 16 भारी खुदाई मशीन, 3 भारी क्रेन, 5 टिपर्स (ट्रक), 1,000 रेत बैग, चार हाइड्रा मशीन, भारी वजन जैक और परियोजना के लिए 300 लोगों का इस्तेमाल किया था।

अधिकारी ने बताया कि, "ब्लॉक का निर्माण शुरू करने के बाद, ट्रैक को क्रेन की मदद से हटाया गया, वहीं दोनों तरफ से ट्रैक का निर्माण किया गया। एक साथ कई कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2018: गुप्त नवरात्रि में करें साधना, होगी हर कामना पूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+