अग्निपथ स्कीम पर बवाल जारी, 200 ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली, 17 जून: केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में घोषित सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बिहार, यूपी, हरियाणा में इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। खासतौर से बिहार में बहुत से स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है और कई ट्रेनें फूंक दी है। ऐसे में राज्य में रेल यातायात पूरी तरह पटरी से उतर गया है। 200 से ज्यादा ट्रेन सेवाएं इस प्रदर्शन की वजह से प्रभावित हैं। इसको देखते हुए रेलवे की ओर से आम लोगों और यात्रियों को स्थिति की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
Recommended Video

रेलवे की ओर से बताया गया है कि अग्निपथ के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पूरे देश में 35 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 13 को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्टेशनों पर आंदोलन के कारण 8 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। 12335 मालदा टाउन - लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस और 12273 हावड़ा - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं।
इन स्टेशनों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने कई रेलवे स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिन पर फोन कर ट्रेनों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। रेलवे ने डल्टोनगंज के लिए हेल्पलाइन नंबर- 7091092320, कोडरमा के लिए 9334837103, धनबाद के लिए 9771426825, खगड़िया के लिए 8252912031, हाजीपुर के लिए 8252912078, बरौनी के लिए 8252912043 नंबर जारी किया है। दरभंगा के लिए 9264492779, कमर्शियल कंट्रोल/डीडीयू के लिए 7388898100, कमर्शियल कंट्रोल समस्तीपुर के लिए 9771428963, दानापुर के लिए 9341505327 नंबर जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications