'21 मई तक इंतजार, उसके बाद...', 17 दिनों से जारी पहलवानों के धरने पर साक्षी मलिक का बयान
Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर जारी धरने पर पहलान साक्षी मलिक ने कहा कि हमने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। अगर 21 मई तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम एक बड़ा फैसला लेंगे।

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठे पहलवानों को 17 दिन हो गए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुछ पहलवानों से शुरू हुए इस धरने को भारी समर्थन मिलने लगा है। पहलवानों को किसानों और खाप पंचायतों का पूरा सपोर्ट मिल गया है। खाप ने इस मामले में 20 मई का वक्त दिया है।
20 मई तक का दिया वक्त
रविवार को जंतर-मंतर पर खापों की महापंचायत हुई, जिसमें सरकार को 15 दिन का वक्त दिया गया था। 20 मई तक कार्रवाई नहीं होने तक 21 मई को फिर से महापंचायत होगी, जिसमें जो भी फैसला होगा, उस पर विचार किया जाएगा। वहीं अब इस पर धरने पर बैठीं पहलवान साक्षी मलिक का बयान आया है।
17 दिनों से धरना जारी, साक्षी मलिका का बयान
खाप की बातों को दोहराते हुए साक्षी मलिक ने कहा कि हमने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। अगर 21 मई तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम बड़ा फैसला लेंगे। साक्षी ने अपने बयान में कहा कि 17 दिनों से धरने पर बैठे हैं, किसी तरह कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। बीच में सिर्फ मंत्रालाय की ओर से एक मेंबर आए थे, जिनको हमने अपनी बात बताई थी।
साक्षी ने आगे बताया कि हमने 21 तारीख तक का सरकार को अल्टीमेटम दिया है, हमारे बड़े-बुजुर्गों खाप पंचायत के बाद हम कोई बड़ा फैसला लेंगे। पहलवान ने कहा कि 164 के बयान किसी भी लड़की के नहीं हुए हैं।
आपको बता दें कि रविवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के विरोध में पहलवानों ने जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च भी निकाला था। पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग है।












Click it and Unblock the Notifications