हाशिमपुरा कत्लेआम- संडे को राजघाट तक विरोध मार्च
नयी दिल्ली (विवेक शुक्ला) राजधानी में लगता है कि रविवार रैलियों और विरोध मार्च के चलते बिजी रहेगा। एक तरफ कांग्रेस अपनी किसान रैली आयोजित कर रही है,दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश के हाशिमपुरा कत्लेआम के विरोध में मार्च निकलेगी।

जांच की मांग
मार्च निकालने वाले इस घटना की फिर से जांच कराने की मांग को लेकर मार्च निकालेंगे। मार्च राजधानी में साउथ दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से राजघाट तक निकलेगी।
गोली मारी गई
हाशिमपुरा में कथित रूप से पुलिस ने बहुत से मुसलमानों को गोली मारकर नदी में उनकी लाशों को फेंक दिया था। इस मार्च को कोई नेता या पार्टी नहीं निकाल रही। इसे सामाजिक रूप से एक्टिव लोग निकाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications