पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर बंगाल में फिर हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर किया पथराव
नई दिल्ली, 12जून। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के विरोध के बीच पश्मिम बंगाल के 2 जिलों में हिंसा के मामले सामने आए हैं। मामले में पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल पर कार्वाई की मांग की जा रही है। ननदिया जिले के बेथुआडाहारी रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने एक लोकल ट्रेन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सेवाएं प्रभावित हुईं हैं।

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के विरोध के बीच पश्मिम बंगाल के 2 जिलों में हिंसा के मामले सामने आए हैं। मामले में पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल पर कार्वाई की मांग की जा रही है।
पश्चिम बंगाल के कम से कम तीन जिलों में रविवार को भाजपा के नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी के विरोध के दौरान ताजा हिंसा भड़क उठी। नादिया जिले के बेथुआडाहारी रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने एक लोकल ट्रेन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। वहीं उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद जिलों से भी हिंसा की खबरें हैं।
प्रदर्शनकारिओं ने बेथुआडाहारी रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने एक लोकल ट्रेन पर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। रेलवे के अधिकारी की मानें त कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक स्थानीय अस्पताल के पास की दुकानों को भी क्षतिग्रस्त किया है। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि पदर्शनकारियों की करीब 1,000 लोगों की भी़ड़ थी। अधिकारी ने कहा कि जहां विरोध प्रदर्शन हुआ अनियंत्रित भीड़ ने ट्रेन पर पथराव किया। कुछ ही लोग घायल भी हुए। अभी वहां कोई ट्रेन नहीं चल रही है। रेलवे ने कहा कि हम राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications