अररिया: पाकिस्तान के पक्ष में नारे का VIDEO सामने आया, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
यूपी की दो और बिहार की एक लोकसभा सीट पर करारी हार मिलने के बाद जहां भाजपा खेमे में चिंता का माहौल है, वहीं पार्टी के कुछ नेता अभी भी विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं
Recommended Video

नई दिल्ली। बिहार के अररिया में कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ऑनलाइन जारी हुए एक वीडियो में कुछ युवक पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। अररिया के एसडीपीओ केडी सिंह ने बताया कि कथित वीडियों को वितरित करने वालो के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने मार्च निकाला
केडी सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने मार्च निकाला। इस मामले के तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। अररिया में गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें 3 युवक पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत विरोध नारेबाजी करते नजर आए। वीडियो के वायरल होने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के विरोध में नारे लगा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह जो यह उप चुनाव हार गए थे, उन्होंने आरोप लगाया था कि सरफराज आलम की जीत के तुरंत बाद उन्हीं के समर्थकों ने यह वीडियो बनाया था।

भाजपा खेमे में चिंता का माहौल है
यूपी की दो और बिहार की एक लोकसभा सीट पर करारी हार मिलने के बाद जहां भाजपा खेमे में चिंता का माहौल है, वहीं पार्टी के कुछ नेता अभी भी विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अपने बयानों को लेकर अक्सर ही विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर मिली हार के बाद एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अब अररिया आतंकवादियों का गढ़ बनेगा।

राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सरफराज आलम ने जीत दर्ज की है
अररिया में जीती आरजेडी आपको बता दें कि बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सरफराज आलम ने जीत दर्ज की है। सरफराज आलम ने अपने पिता मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई सीट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
-
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications