दंगल गर्ल जायरा वसीम को लेकर घाटी में प्रदर्शन, जलाए पोस्टर
श्रीनगर से आई तस्वीर में यह साफ दिख रहा है कि कुछ मास्क पहने हुए लोग फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम का पोस्टर जला रहे हैं।
श्रीनगर। आमिर खान द्वारा बनाई गई फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम का श्रीनगर में भी विरोध हो रहा है। लोग पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। श्रीनगर से आई तस्वीर में यह साफ दिख रहा है कि कुछ मास्क पहने हुए लोग जायरा वसीम का पोस्टर जला रहे हैं। जायरा के खिलाफ प्रदर्शन तब से शुरू हुआ है, जब से वह जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिली हैं। इस मुलाकात के बाद से ही महबूबा मुफ्ती के साथ जायरा की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। हाल ही में आई सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट की किशोरावस्था की भूमिका निभाने वाली कश्मीरी अदाकारा जायरा वसीम ने फेसबुक पर एक माफीनामा भी पोस्ट किया था। अपने लंबे माफीनामे में उन्होंने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया था लेकिन उनकी पोस्ट से साफ था कि उन्होंने ये माफी जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात पर मांगी थी।

'दंगल' में अपने रोल से अपने सूबे जम्मू-कश्मीर और देशभर में मशहूर हो गईं 16 साल की जायरा ने फेसबुक पर लिखा था, ''यह एक खुला माफीनामा है। मैं जानती हूं कि बहुत से लोगों को मेरे हाल के कामों से और मुलाकातों से दुख पहुंचा हैं। मैं उन सभी से माफी मांगना चाहती हूं जिन्हें मैंने जाने-अनजाने में दुख पहुंचाया। मैं लोगों के जज्बात से अंजान नहीं हूं, खासतौर से पिछले 6 महीनों में जो कुछ हुआ है, उसके बाद में लोगों के दिलों का हाल समझ सकती हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग भी यह समझेंगे कि कई बार इंसान हालात के आगे बेबस होता है और चीजें उसके कब्जे से बाहर हो जाती हैं। मेरी उम्र भी सिर्फ 16 साल की ही है। मैंने जो किया उसके लिए माफी मांगती हूं, मुझसे अंजाने में जो हुआ, उम्मीद है लोग उसके लिए मुझे माफ कर देंगे।''

-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications