नागरिकता कानून: संदीप दीक्षित हिरासत में लिए गए, प्रियंका बोलीं- जितना दबाओगे उतनी तेज आवाज उठेगी

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दीक्षित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लाल किला पर जा रहे थे, पुलिस ने पहले ही उनको हिरासत में ले लिया।

Recommended Video

    CAA Protest : हिरासत में कांग्रेस नेता Sandip Dixit, Priyanka Gandhi का सरकार पर आरोप|वनइंडिया हिंदी
    protest against citizenship act, priyanka gandhi, Sandeep Dikshit, citizenship amendment act, Amit Shah, delhi, नागरिकता संशोधन कानून, अमित शाह, दिल्ली

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा है- मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाए हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं। मगर इतना जान लीजिए कि जितना आवाज दबाएंगे उतनी तेज आवाज उठेगी।

    दिल्ली समेत देशभर में लोग गुरुवार को इस कानून के खिलाफ जुलूस निकाल रहे हैं। दिल्ली में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस हिरासत में ले चुकी है। यादव के अलावा मशहूर इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को भी बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनके अलावा भी काफी संख्या में लोगों को देशभर से हिरासत में लिया गया है।

    विवादित नागरिकता कानून के विरोध में आज देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के लाल किला पर विरोध बुलाया है। हालांकि पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। मुंबई, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और दूसरी जगहों पर लोग विवादित कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं।

    बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 को हाल ही में सदन से मंजूरी मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धर्म के आधार पर कानून बनाना भारत के संविधान पर हमला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+