चेन्नई-सेलम एक्सप्रेस हाइवे का विरोध, किसान की बेटी ने दी आत्महत्या करने की धमकी

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी के ड्रीम प्रोजेक्ट चेन्नई-सेलम 8 लेन एक्सप्रेस हाईवे का भारी विरोध जारी है। किसान सेलम से चेन्नई के बीच 10 हजार करोड़ की लागत से बन रहे एक्सप्रेस हाइवे के विरोध में उतर आए हैं। रविवार को भी किसानों ने जमकर विरोध किया, उनकी मांग है कि इस प्रोजेक्ट पर काम न किया जाए।

protest against Chennai-Salem 8 lane Expressway Farmers daughter threatens to kill self

रविवार को किसानों ने अपने मवेशियों के सींगों पर काला कपड़ा बांधकर विरोध किया और सरकार से इस परियोजना पर काम न करने की मांग की। वहीं सोमवार को एक किसान की बेटी ने आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी। तिरुवन्नमलाई जिले के चेय्यार की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने हाथ में एक तेज धारदार हथियार ले रखा था और अपना गला काटने की धमकी दे रही थी। उस वक्त अधिकारी भूमि का सर्वेक्षण करने के लिए पहुंचे थे। ये पूरी घटना कैमरे में कैद भी हुई।

लड़की ने अधिकारियों के सामने अपनी जान देने की धमकी दी तो अधिकारी सहम गए। लड़की बार-बार उनसे वहां से चले जाने के लिए कह रही थी। किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसे देखते हुए मौके से पुलिस और अधिकारियों ने चले जाना ही बेहतर समझा। बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट में चेन्नई-सेलम राजमार्ग परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया को अमान्य घोषित करने की मांग को लेकर एक याचिका भी दायर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+