पुलिस ने चिप लगाकर रिकार्ड की स्पा सेंटर के अंदर की बातें, खुला चौंकाने वाला राज

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक चिप के जरिए एक स्पा सेंटर के अंदर की बातों का पता लगाया और उसके बाद जो राज खुला, वो बेहद चौंकाने वाला था।

नई दिल्ली। स्पा सेंटर या मसाज पार्लर के अंदर बॉडी मसाज के नाम पर किस तरह का खेल होता है, इसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल बेहद सामान्य डिस्पले बोर्ड के साथ कुछ स्पा यानी मसाज पार्लर अंदर से इतने सामान्य नहीं होते, जितने आपको बाहर से नजर आते हैं। इन स्पा सेंटर के अंदर की दुनिया इतनी रंगीन होती है कि आप अंदाजा लगाना तो दूर, सोच भी नहीं सकते। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक चिप के जरिए एक ऐसे ही स्पा सेंटर के अंदर की बातों का पता लगाया और उसके बाद जो राज खुला, वो बेहद चौंकाने वाला था।

पुलिस ने बाहर बैठकर सुनी अंदर की बातें

पुलिस ने बाहर बैठकर सुनी अंदर की बातें

दरअसल, शिमला पुलिस को सूचना मिली कि माल रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर के कुछ गलत चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सच्चाई का पता लगाने के लिए अपना जाल बिछाया। पुलिस ने सबसे पहले सादी वर्दी में एक युवक को ग्राहक के रूप में स्पा सेंटर भेजा। युवक को अंदर भेजने से पहले पुलिस ने उसके कपड़ों में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप फिट कर दी, ताकि अंदर होने वाली बातों का पता चल सके। युवक जब अंदर पहुंचा तो बाहर थोड़ी दूरी पर बैठकर पुलिस स्पा सेंटर के अंदर होने वाली गतिविधियों की बातें सुनने लगी।

मौके से एक विदेशी समेत 7 लड़कियां मिलीं

मौके से एक विदेशी समेत 7 लड़कियां मिलीं

पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजे युवक को कुछ विशेष सीरियल नंबर के नोट भी दिए थे। युवक ने ग्राहक बनकर जब स्पा सेंटर के अंदर बातचीत की तो जिस्मफरोशी के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ। वहीं, बाहर बैठकर अंदर चल रहे खेल की सारी बातें सुन रही पुलिस ने तुरंत स्पा सेंटर के अंदर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 6 लड़कियों समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक लड़की विदेशी भी बताई जा रही है, जबकि तीन दिल्ली और तीन मणिपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

3000 रुपए में लड़की के लिए तैयार हुआ मैनेजर

3000 रुपए में लड़की के लिए तैयार हुआ मैनेजर

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही हरियाणा के गुरुग्राम में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-43 स्थित स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस ने फर्जी ग्राहक स्पा में भेजा तो मैनेजर लड़की उपलब्ध कराने को तैयार हो गया। ग्राहक ने अंदर मैनेजर से बात की तो वह 3000 रुपए लेकर लड़की उपलब्ध कराने पर राजी हो गया। इसके बाद स्पा मैनेजर ने लड़की ग्राहक के पास भेजी। इशारा मिलते ही टीम अंदर दाखिल हुई और मैनेजर को उस महिला का गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+