दिल्‍ली में पकड़ा गया सेक्‍स रैकेट, दिन में एक साथ आती थीं कॉलगर्ल्‍स, बिना फोन किए कस्‍टमर्स की नहीं थी एंट्री

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली के अमन विहार इलाके में सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मुखबिर की सूचना पर दिल्‍ली महिला आयोग ने छापेमारी कर तीन कॉलगर्ल्‍स सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में इस रैकेट का संचालक गौतम भी शामिल है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन कर रही है। वहीं यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के तार-तार कहां तक फैले हैं। वहीं इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, वेश्यावृति गुलामी का सबसे बुरा रूप है। यह बहुत ही शर्म की बात है कि राजधानी में यह अपराध इतने बड़े पैमाने पर हो रहा है| आयोग इन महिलाओं की काउंसिलिंग करेगा और इन को कोई दूसरा सम्मानजनक रोजगार दिलवाने में मदद करेगा। पुलिस को कोठे के मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और उस घर को सील करना चाहिए।

महिला आयोग को आया फोन और हुआ खुलासा

महिला आयोग को आया फोन और हुआ खुलासा

महिला आयोग को एक अंजान आदमी का फोन आया और उसने बताया कि दिल्ली के अमन विहार में उसके घर के बराबर में एक घर में देह व्यापार चल रहा है। महिला आयोग ने देर न करते हुए इस फोन के आधार पर गुरुवार सुबह एक टीम उस क्षेत्र में भेजी और स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि दिन में उस घर में देह व्यापार होता है।

घर में आईं 4 युवतियां, बिना फोन पर बात किए थी नो एंट्री

घर में आईं 4 युवतियां, बिना फोन पर बात किए थी नो एंट्री

टीम ने बारीकी से उस घर की निगरानी की और देखा कि सुबह 10:30 बजे 4 लड़कियां उस घर में आयीं। 15 मिनट बाद 1 लड़की वहां से चली गई। इसके बाद स्कूटर और मोटरसाइकिलों से लोग घर में आने लगे। फोन पर बात करने के बाद ही घर में घुसने दिया जाता था।

रैकेट के संचालक ने युवतियों को गुमराह करने की कोशिश की

रैकेट के संचालक ने युवतियों को गुमराह करने की कोशिश की

घर के मालिक गौतम ने खुद को रंगे हाथों पकड़े जाने पर 4 लड़कों को पीछे के दरवाजे निकाल दिया, मगर उनको आसपास रहने वाले लोगों ने पकड़ लिया। इससे पहले कि आयोग की टीम लड़कियों से कुछ बात कर पाती, गौतम ने लड़कियों से कहा कि वे यह न कहें की उनसे यह काम जबर्दस्ती करवाया जा रहा है, क्योंकि वह उनको पैसे देता है। उसने दिल्ली महिला आयोग की टीम से बात करके मामले को रफा दफा करवाने की कोशिश भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+