दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी से चल रहा था विवाद, चेहरे पर फेंकने वाले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
आरा। बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती देर रात आरा में एक पॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना यहां के नगर थाना के बड़की सिंगही की है जहां आदित्य प्रकाश रहते हैं। वो पॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। रविवार रात 8 की संख्या में अपराधी उनके घर पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही आदित्य ने दरवाजा खोला अपराधियों ने अंधाधुध फायरिंग कर दी। गोली लगने से आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन जारी है।

आदित्य ने की थी दो शादियां, पहले से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक आदित्य ने 2 शादियां रचा रखी थी जिसको लेकर उसका पहली पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं, तकरीबन 3 साल पहले दूसरी शादी को लेकर हुए विवाद के बाद आदित्य की पहली पत्नी ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था जो मामला अभी आरा कोर्ट में चल रहा है।
मृतक के परिजनों के मुताबिक बीती देर रात आदित्य की पहली पत्नी ने आदित्य से पहले फोन पर केस में समझौता करने की बात कही फिर कुछ देर के बाद हथियारबंद लोगों के साथ आदित्य के घर पहुंच पहले उसे बातचीत करने के लिए घर के बाहर बुलाया। आदित्य ने जैसे ही दरवाजा खोला उसकी पहली पत्नी के साथ आए हथियारबंद लोगों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications