ये हैं मशहूर फिल्म निर्माता जो सर्जिकल स्ट्राइक पर शर्मिंदा हैं

इंदौर। पीओेके में सर्जिकल स्ट्राइक पर अब ना सिर्फ सवाल खड़े किए जा रहे हैं बल्कि लोग इसपर शर्मिंदगी के साथ सेना के जवान पर ही सवाल खड़े करने लगे हैं। यह लिस्ट धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, पहले अरविंद केजरीवाल फिर संजय निरुपम, दिग्विजय सिंह, ओम पुरी तो अब अब फिल्म निर्माता भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

sm sathyu

पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजक देश घोषित करने की याचिका ने बनाया नया रिकॉर्ड

पहले जहां ओम पुरी ने इटावा के नितिन कुमार के शहीद होने पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि वह अपनी मर्जी से सेना में गए थे। हालांकि ओमपुरी ने अपने बयान पर बाद में मांफी मांग ली लेकिन इंदौर के एक कार्यक्रम में फिल्म निर्माता सर्जिकल स्ट्राइक पर शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।

बड़ा खुलासा: मैरीकॉम का भी हुआ था यौन उत्पीड़न, बेटों से बयां किया दर्द

इंदौर के कार्यक्रम में दिया बयान

इंदौर के एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने आईपीटीए के सदस्यों पर ना सिर्फ पत्थर के टुकड़े भेंके बल्कि लोगों पर भारत विरोधी बयान देने का भी आरोप लगाया है। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक आईपीटीए के सदस्य हिस्सा ले रहे थे।

पिता के सबूत के लिए क्या सुहागरात का वीडियो मांगेंगे?

इंदौर के थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में कई मुद्दों पर परिचर्चा हो रही थी। इस दौरान कार्यक्रम में जानेमाने फिल्म मेकर एमएस सथ्यू पर आरोप है कि उन्होंने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह इससे शर्मिंदा हैं।

15-20 एक्टिविस्ट ने जताया विरोध

सथ्यू ने कहा कि हमारा देश अहिंसा के लिए जाना जाता है। सथ्यू के इस बयान के बाद 15-20 एक्टिविस्ट्स ने कार्यक्रम के बीच में बाधा डालनी शुरु कर दी। आईपीटीए के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने बताया कि इन लोगों ने कार्यक्रम को बीच में बाधा डाली।

एक्टिविस्ट पर मारपीट का आरोप
हालांकि इन हमलावरों को आनंद माथुर सभाग्रह से बार कर दिया गया, दुबे ने आरोप लगाया कि इन एक्टिविस्ट्स ने आईपीटीए के सदस्यों के साथ मारपीट भी की थी।

दुबे ने कहा कि हमारे पर अभिव्यक्ति की आजादी है, हम राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रमों को अपने विचारों के मतभेद के चलते नहीं रोकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग लोगों की आवाज को दबाते हैं, यही वो लोग हैं जो डाभोलकर, रोहित वेमुला की मौत के जिम्मेदार हैं।

भारत स्वाभिमान मंच के लोगों ने जताया विरोध

जिन लोगों ने आईपीटीए के सदस्यों पर हमला बोला है उन्होंने खुद को भारत स्वाभिमान मंच का सदस्य बताया है। इसी कार्यक्रम के दौरान सोमवार को बजरंग दल के एक एक्टिविस्ट ने एक वक्ता के बयान पर आपत्ति जताते हुए यहां के आयोजकों व पुलिस से इसकी शिकायत की थी।

पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के पांच सबूत, सेना के दावे पर मुहर

कौन हैं सथ्यू
सथ्यू को बहुत ही कम लोग जानते होंगे, लेकिन उनकी बहुचर्चित फिल्म गरम हवा के लिए उन्हें काफी ख्याति मिली थी। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे के दर्द को दिखाया गया था। फिल्म में बलराज साहनी और फारुक शेख ने अहम भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+