लोकसभा चुनाव 2019: विजयनगरम लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: History of Vizianagaram, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की विजयननगरम लोकसभा सीट से वर्तमान में तेलगुदेशम पार्टी के पशुपति अशोक गजपति राजू सांसद हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस के केके वेणुगोपाल को 1,06,911 वोटों से हराया था। इस सीट से दूसरे नंबर पर वाईएसआर कांग्रेस, तीसरे और चौथे नंबर निदर्लीय जबकि पांचवे नंबर पर बीएसपी रही थी। जबकि नोटा को 6,528 वोट मिले थे।

    profile of Vizianagaram lok sabha constituency

    विजयननगरम लोकसभा सीट में सात विधानसभा क्षेत्र

    दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की विजयनगरम लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें आती हैं। इनके नाम इचिरला, राजम, बोबोली, चिरपापुरपिल्ली, गजपतिनगरम,निलीमरला,
    विजयनगरम हैं। इसमें से राजम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस सीट पर पहला चुनाव साल 2009 में हुआ था। जिस पर कांग्रेस को जीत मिली थी। उन्होंने टीडीपी के उम्मीदवार को
    60,571 वोटों से मात दी थी। लेकिन 2014 में टीडीपी ने इस हार का बदला ले लिया। पीआरपी इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी।

    अशोक गजपति

    विजयनगरम से सांसद अशोक गजपति की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक लोकसभा में उनकी उपस्थिति 100 प्रतिशत है। लेकिन सवाल पूछने के मामले में वो पीछे रहे और सदन में उन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा। टीडीपी के सांसद अशोक गजपति ने किसी भी डिबेट में हिस्सा नहीं लिया। 66 साल के अशोक गजपति की शैक्षिक योग्यता दसवीं पास है। गजपति राजू मोदी सरकार में कुछ समय पहले तक एविएशन मिनिस्टर थे। टीडीपी के एनडीए से अलग होने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ा।

    विजयननगरम एक परिचय- प्रमुख बातें

    विजयनगरम लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 19,00,655 है।
    ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 78.40% प्रतिशत है।
    शहरी आबादी करीब 21.60 फीसदी है।
    अनुसूचित जाति की आबादी 10.96% और 1.61 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति है
    विजयनगरम भीमुनिपट्टनम बंदरगाह से 25 किमी, उत्तर-पूर्व रेलमार्ग की हाबड़ा-पुरी-वाल्टेयर शाखा पर एक जंक्शन है
    ये सैनिक छावनी है और विजयनगर के जमींदार का निवास स्थान भी है
    साल 2014 के चुनाव में11,20,316 लोगों ने वोट डाला
    इस चुनाव में 5,55,005 पुरुषों ने और 5,65,311 महिलाओं ने वोट डाला

    लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर कांग्रेस, वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+