लोकसभा चुनाव 2019: सीतापुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश की सीतापुर सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के राजेश वर्मा हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजेश वर्मा ने बसपा की दिग्गज नेता कैसर जहान को हराया था और ये सीट अपने नाम की थी। , साल 2014 के चुनाव में बसपा यहां से दूसरे, सपा तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी। साल 1998 के बाद भाजपा ने इस सीट पर कमल खिलाया था।

profile of Sitapur lok sabha constituency

सीतापुर लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र

यूपी के सीतापुर लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनके नाम बीसवां, लहरपुर,महमूदाबाद,सेवता और सीतपुर हैं। सीतापुर में हुए पहले लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उमा नेहरु विजयी हुई थीं और सीतापुर की पहली सांसद बनी थीं। उमा नेहरु, जवाहरलाल नेहरु के चचेरे भाई की पत्नी थीं। इसके बाद वो लगातार यहां से 2 बार जीती थीं लेकिन 1962 में यहां राजनीतिक तख्ता पलट हुआ और ये सीट भारतीय जन संघ के सूरज लाल वर्मा के पास चली गई। अगले चुनाव में भी भारतीय जन संघ के टिकट रक शारदा नंद सीतापुर के सांसद बने। हालांकि 1971 में कांग्रेस को यहां सफलता मिली। लेकिन साल 1977 में यह सीट फिर कांग्रेस के हाथों से फिसली और भारतीय लोक दल के पास चली गई।

साल 1980, 1984 और 1989 में यहां कांग्रेस का ही बोलबाला रहा लेकिन 1991 में भाजपा ने उसके विजयी रथ को रोका। अगले साल ही ये सीट सपा के खाते में चली गई लेकिन 1998 में फिर से भाजपा ने यहां बाजी मारी। 1999 में बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा की जीत पर ब्रेक लगा दिया ,साल 2004 और साल 2009 में भी बसपा ने ही इस सीट पर कब्जा किया लेकिन साल 2014 में भाजपा के राजेश वर्मा बहुजन समाज पार्टी की कैसर जहान को हरा कर सीट जीती।

राजेश वर्मा

राजेश वर्मा ने पिछले 5 सालों के दौरान 85 प्रतिशत उपस्थिति लोकसभा में दर्ज कराई है। इस दौरान उन्होंने 15 डिबेट में हिस्सा लिया है और सदन में 238 प्रश्न पूछे।

सीतापुर लोकसभा सीट-एक परिचय- प्रमुख बातें

यूपी के प्राचीन शहरों में से एक सीतापुर का नाम भगवान राम की पत्नी सीता के नाम पर पड़ा
भगवान राम और देवी सीता कुछ वक्त के लिए यहां आकर रूके थे
शहर के राजा विक्रमादित्य ने इस शहर का नाम सीतापुर रख दिया था
राम और सीता ने यहां स्नान कर के अपने रावण हत्या के कलंक को धोया
सीतापुर जिला 5,743 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और औसत साक्षरता दर 61.12% है।
लोकसभा चुनाव 2014 में 1550263 मतदाताओं ने हिस्सा लिया
54 प्रतिशत पुरूष और 45 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+