लोकसभा चुनाव 2019 : फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: पंजाब की फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह खालसा हैं। 18 मई 2014 को उन्होंने अपने संसद पद की शपथ ली। लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की सीट से चुनाव लड़ रहे हरेंद्र को 367293 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस पार्टी के साधु, जिन्हें 313150 वोट मिले और इस तरीके से आम आदमी पार्टी इस सीट पर 54144 वोटों से जीत गई।

फतेहगढ़ साहिब सीट का राजनीतिक इतिहास
पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट के बारे में अगर बात की जाए तो यह सीट 2009 में बनी थी। इस सीट का लोकसभा के अलावा विधानसभा में भी काफी महत्व रहता है। यहां पर 9 विधानसभा की सीटें हैं 9 में से 7 पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। वहीं, एक पर आम आदमी पार्टी तो एक पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा है। जिस सीट पर किसी पार्टी का सांसद होता है उससे उम्मीद की जाती है कि विधानसभा चुनाव जब होंगे तो उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी को यहां पर सिर्फ एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। अगर इस सीट के इतिहास के बारे में बात की जाए तो साल 2009 में यहां पर कांग्रेस पार्टी का कब जा रहा था। साल 2009 में इस सीट से सुखदेव सिंह 393557 वोटों के साथ विजय हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे थे चिरंजीत सिंह अटवाल। जिन्हें 359258 वोट मिले थे।
71 साल के हरिंदर सिंह खालसा ने संसद में मात्र 2 डिबेट में भाग लिया है। उन्होंने कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल संसद के पटल पर नहीं रखा है। अपनी जनता के लिए उन्होंने संसद में 43 सवाल पूछे हैं वही लोकसभा में उनकी उपस्थिति 78 फीसदी रही है। ये आंकड़े दिसंबर 2018 तक के हैं।
साल 2014 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता नहीं था। क्योंकि भाजपा ने चुनाव नहीं लड़ा था। भाजपा का पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन है।अभी देखना होगा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में किस चीज से जनता किसे वोट देती है। फिलहाल तो इस सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने यहां से शानदार प्रदर्शन किया था और राज्य में भी कांग्रेस पार्टी की ही सरकार है।
पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद आम आदमी पार्टी के भगवंत मान हैं। संगरुर सीट से भगवत मान को 533237 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे शिरोमणि अकाली दल के सुखदेव सिंह जिन्हें 321516 वोट मिले और इस तरीके से आम आदमी पार्टी इस सीट से 211721 वोटों से जीत गई।
ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019: आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के बारे में जानिए












Click it and Unblock the Notifications