लोकसभा चुनाव 2019: पीलीभीत लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से वर्तमान सासंद केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी सांसद हैं। मेनका गांधी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को भारी अंतर से पराजित किया। इस सीट पर नंबर 2 पर सपा, नंबर 3 पर बसपा और नंबर 4 पर कांग्रेस रही।

profile of Pilibhit lok sabha constituency

पीलीभीत लोकसभा सीट में 5 विधानसभा क्षेत्र

यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधान सभा क्षेत्र आते हैं। इनके नाम बहेरी,पीलीभीत,बर्खेरा, पूरनपुर और बीसलपुर हैं। पूरनपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
1952 में यहां पहली बार आम चुनाव हुए थे जिसे कांग्रेस नेता मुकुंद लाल अग्रवाल ने जीता था। इसके बाद प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के मोहन स्वरुप ने यहां जीत हासिल की। उन्होंने इस सीट पर लगातार 4 बार सफलता हासिल की। साल 1977 में भारतीय लोकदल ने यहां जीत दर्ज की। वहीं 1980 और 1984 में यहां कांग्रेस का दबदबा रहा। साल 1989 में मेनका गांधी ने जनता दल की के टिकट पर पीलीभीत से सांसद का चुनाव लड़ा और भारी जीत दर्ज की।

हालांकि 1991 के चुनाव में मेनका गांधी को हरा कर भारतीय जनता पार्टी के परशुराम गंगवार पीलीभीत के सांसद बने थे। इसके बाद लगातार ये सीट मेनका गांधी के ही पास रही। 1996 में जनता दल के टिकट पर मेनका गांधी ने ये सीट जीती थी। मेनका गांधी ने इस सीट पर 1998 और 1999 मे निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। साल 2004 में मेनका गांधी ने भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा और विजयी हुईं। साल 2009 में उन्होंने अपने बेटे वरूण गांधी के लिए उन्होंने ये सीट छोड़ दी और इस सीट पर वरूण गांधी बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज करके लोकसभा पहुंचे। मेनका गांधी 6 बार पीलीभीत से सांसद बनी हैं।

मेनका गांधी

मेनका गांधी 6 बार पीलीभीत से सांसद बनी हैं। मेनका गांधी मंत्री होने के साथ-साथ पर्यावरणवादी कार्यकर्ता भी हैं। मेनका गांधी ने साल 1992 में पीपल फॉर एनिमल्स नामक एक गैर-सरकारी संगठन आरंभ किया जो पूरे भारत में पशु आश्रय चलाता है।

पीलीभीत लोकसभा सीट एक परिचय प्रमुख बातें-

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र को 'बांसुरी नगरी' भी कहा जाता है
यहां बांसुरी बनाने का कारोबार होता है
पीलीभीत की जनसंख्या का 45.23% भाग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहा है
भारत सरकार द्वारा जारी की गयी लिस्ट में स्वच्छता के मामले में भी पीलीभीत 423 शहरों में नीचे से तीसरे स्थान पर है
पीलीभीत का कुल क्षेत्रफल 3,504 वर्ग किलोमीटर है और औसत साक्षरता दर 63.58% है
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 1671154 लोगों ने मतदान किया
पुरुषों की 54 प्रतिशत और महिलाओं की चुनाव में भागेदारी 45 प्रतिशत थी
पीलीभीत की 71 प्रतिशत आबादी हिंदू और 24 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है।

आने वाले चुनावों में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेनका गांधी जीत का रिकॉर्ड कायम रख पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+