लोकसभा चुनाव 2019: खीरी लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के खीरी लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भारतीय जनता पार्टी के अजय कुमार मिश्र हैं। साल 2014 के चुनाव में भाजपा ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को 110274 वोटों से हराया। साल 2014 के चुनाव में यहां बीएसपी दूसरे, कांग्रेस तीसरे और सपा चौथे नंबर पर रही थी।

profile of Kheri lok sabha constituency

खीरी लोकसभा सीट में 5 विधानसभा सीटें

यूपी के खीरी के लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधान सभा क्षेत्र हैं। इनके नाम पलिया, निघासन, गोला गोकरनाथ, श्रीनगर और लखीमपुर हैं। जिनमें से श्रीनगर, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। खीरी के पहले सांसद बने कुश्वक्त राय थे , जो की प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से थे। साल 1962 से लेकर 1971 तक यहां कांग्रेस का राज रहा। 1977 में खीरी से लोकदल ने जीत का परचम फहराया लेकिन 1984 से लेकर 1991 तक वापस कांग्रेस ने अपना परचम लहाराया। लेकिन उसके विजय रथ को भाजपा ने साल 1991 में रोका। इस सीट से गेंदन लाल कन्नौजिया ने जीत हासिल की। वो दो बार इस सीट से सांसद चुने गए लेकिन साल 1998, 1999 और 2004 में यहां समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में यहां पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की और साल 2014 में ये सीट भाजपा की झोली में चली गई।

अजय कुमार मिश्र

पिछले पांच सालों के दौरान लोकसभा में अजय कुमार मिश्र की उपस्थिति 96 प्रतिशत रही है और उन्होंने सदन में 239 डिबेट में हिस्सा लिया था। अजय कुमार ने पांच सालों में 461 प्रश्न पूछे है।उस साल यहां पर 1679466 मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 53 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। खीरी एक मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, यहां की 79 प्रतिशत आबादी मु्स्लिमों की है जबकि यहां 20 प्रतिशत हिंदुओं की जनसंख्या है।

खीरी लोकसभा सीट परिचय- प्रमुख बातें-

खीरी को लखीमपुर खीरी भी कहते हैं और इसका प्राचीन नाम लक्ष्मीपुर है
खीरी में पाए जाने वाले खीर के पेड़ों की वजह से इसका नाम खीरी पड़ा
मेंढक के मंदिर के लिए दुनिया भर मशहूर है और ये मंदिर शिव जी को समर्पित है
देश भर में प्रसिद्ध दुधवा राष्ट्रीय पार्क है
क्षेत्रफल के आधार पर यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
इसका क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर है
2011 की जनगणना के अनुसार खीरी की जनसंख्या 40,21,243 है
52% पुरुष और 48% महिलाएं हैं और औसत साक्षरता दर 43% है
साल 2014 में 1679466 मतदाताओं ने हिस्सा लिया
53 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाओं की वोटिंग में भागेदारी
खीरी एक मुस्लिम बाहुल्य इलाका है
79 प्रतिशत आबादी मु्स्लिमों की और 20 प्रतिशत हिंदू आबादी

बसपा-सपा गठबंधन के बाद इस सीट पर आगामी लोकसभा चुनाव दिलचस्प हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+