लोकसभा चुनाव 2019 : होशियारपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के विजय सापला हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में विजय सापला को 346643 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे थे कांग्रेस पार्टी के महेंद्र सिंह जिन्हें 333100 सीट मिले थे और इस तरीके से भारतीय जनता पार्टी यहां से 13582 सीटों से जीत गई थी। 18 मई 2014 को 57 साल के सांसद साहब ने यहां से शपथ ली थी।

होशियार लोकसभा सीट का इतिहास
पंजाब की होशियार सीट को किसी जमाने में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। साल 1957 में यहां से कांग्रेस पार्टी की सीट पर सरदार बलदेव सिंह जीत कर लोकसभा पहुंचे। साल 1962 में यहां से अमरनाथ को जीत मिली। 1967 में भारतीय जनसंघ के जय सिंह जीते। 1967 में ही दोबारा चुनाव हुए और इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामकृष्ण गुप्ता जीत कर लोकसभा पहुंचे। 1971 में दरबार सिंह को जीत मिली। वहीं, 1977 में भारतीय लोकदल की सीट से चौधरी बलबीर सिंह जीत गए। साल 1980 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के ज्ञानी जेल सिंह यहां से जीते। यह वही ज्ञानी जैल सिंह है जो बाद में देश के राष्ट्रपति बने किसी जमाने में इंदिरा गांधी का खास भी माना जाता था। साल 1984 में कमल चौधरी चुनाव जीते जो 1991 तक कांग्रेस के सांसद रहे। 1996 में यहां से काशीराम जीते वह बहुजन समाज पार्टी की सीट से चुनाव लड़ रहे थे। 1998 में कमल चौधरी भारतीय जनता पार्टी की सीट से चुनाव जीते। साल 1999 में चरणजीत सिंह सैनी को कांग्रेस की सीट से जीत मिली। साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी के अविनाश राय खन्ना जीते। 2009 में संतोष चौधरी कांग्रेस के नेता लोकसभा में पहुंचे। वहीं 2014 में विजय सापला भाजपा की सीट से सांसद हैं।
विजय सापला का लोकसभा में प्रदर्शन
लोकसभा में विजय सापला ने चार डिबेट्स में भाग लिया है कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल संसद के पटल पर नहीं रखा है। वहीं, अभी तक केवल एक सवाल ही पूछा है। वही लोकसभा में उनकी मौजूदगी 97 फ़ीसदी रही है। विजय सापला अभी मोदी सरकार में मंत्री हैं जिसकी वजह से उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। इस कारण उनकी मौजूदगी कुछ वक्त के लिए ही दी गई है जब वह मंत्री नहीं थे लेकिन सांसद बन चुके थे। आगामी लोकसभा चुनाव में देखना होगा कि जनता किस पार्टी को यहां से जिताती है।
ये भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2019 : पटियाला लोकसभा सीट के बारे में जानिए












Click it and Unblock the Notifications