लोकसभा चुनाव 2019 : पटियाला लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद आदमी पार्टी के धरम वीरा गांधी हैं। धरम वीरा गांधी ने 18 मई 2014 को अपने संसद पद की शपथ ली थी। आम आदमी पार्टी की सीट से चुनाव लड़ रहे 67 साल की धरम वीरा गांधी, पढ़े-लिखे सांसदों में आते हैं। वह एमडी और कार्डियोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं । साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने उन्हें 365671 वोट दिए थे वहीं, इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी की परिणीता कौर थी, जिन्हें 344729 वोट मिले थे और इस तरीके से आम आदमी पार्टी पटियाला की सीट को 20942 सीटों से जीत गई थी।

profile of Patiala lok sabha constituency

पटियाला लोकसभा सीट का इतिहास

18 लाख की जनसंख्या वाली सीट के इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो यहां पर 2014 में पहली बार ऐसा हुआ जब आम आदमी पार्टी को जीत मिली। इससे पहले इस सीट को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। 2014 में हारने वाली परिणीति यहां पर 1999 से सांसद हैं। आजादी के बाद से यहां कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार जीतते रहे हैं। 1952 में यहां से रामप्रताप गर्ग जीते, 1957 में लाला अंचित राम को जीत मिली ।1962 में सदा हुकम सिंह। साल 1967 में महारानी मोहिंदर कौर, 1971 में सतपाल कानपुर को जीत मिली।

1977 में पहली बार ऐसा हुआ जब पार्टी के प्रत्याशी को सीट से हार का सामना करना पड़ा और अकाली दल की सीट पर सरदार गुरु सिंह तोहरा को जीत मिली। लेकिन 1980 में कांग्रेस पार्टी यहां से दोबारा से जीत हुई और युवा नेता अमरिंदर सिंह को जीत मिली। कांग्रेस पार्टी इंदिरा गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही थी। 1989 में जनता ने तमाम पार्टियों को नकार दिया और निर्दलीय सांसद सरदार इंद्रपाल सिंह यहां से जीत कर लोकसभा पहुंचे। 1991 में कांग्रेस पार्टी के यहां पर दोबारा से वापसी हुई, राम सिंगला को जीत मिली। 1996 में अकाली दल यहां पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए प्रेम सिंह को जीत मिली यहां से लगातार दो बार सांसद रहे।

धरम वीरा गांधी का लोकसभा में प्रदर्शन

जब धरम वीरा गांधी लोकसभा में पहुंचे तो जनता को उम्मीद थी कि वह कुछ अलग तरीके की राजनीति करेंगे। उनके लिए कुछ करेंगे। अभी तक उन्होंने संसद के पटल पर 6 प्राइवेट मेंबर बिल रखे हैं। वहीं, उन्होंने 64 डिबेट्स में भाग लिया है। जनता के लिए 15 सवाल पूछे हैं वह लोकसभा में उनकी मौजूदगी रही है 57 फीसदी।

साल 2019 में देखना दिलचस्प होगा कि क्या आम आदमी पार्टी को यहां से दोबारा जीत मिलती है या फिर बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल या कांग्रेस में से ये सीट कोई जीतता है। इस सीट पर
दिलचस्प चुनाव होने के पूरे आसार हैं।

ये भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2019 : भटिंडा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+