लोकसभा चुनाव 2019: हरदोई लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हरदोई लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद अंशुल वर्मा हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अंशुल वर्मा ने बसपा के शिवे प्रसाद को 81343 वोटों से पराजित किया। इस चुनाव नें बसपा दूसरे नंबर, सपा तीसरे नंबर और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही। भाजपा ने 1998 के बाद इस सीट पर वापस कमल खिलाया।

profile of Hardoi lok sabha constituency

हरदोई लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र

हरदोई लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। हरदोई के अंतर्गत 5 विधान सभा क्षेत्र हैं। इन सीटों के नाम सवैजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ और संदी हैं। साल 1980 और साल 1984 तक यहां कांग्रेस का राज था लेकिन इसके बाद से यहां अभी तक कांग्रेस को कोई जीत हासिल नहीं हुई है। 1989 में जनता दल के परमई लाल यहां के सांसद बने थे और अगले चुनाव में भी जनता दल के ही पास ये सीट रही ।1991 में भारतीय जनता पार्टी का हरदोई में आगमन हुआ और लगातार 2 बार भाजपा नेता जय प्रकाश यहां पर सांसद रहे लेकिन साल 1998 में समाजवादी पार्टी की उषा वर्मा ने भाजपा के विजय रथ को रोका और यहां से बड़ी जीत दर्ज की।

1999 में यहां से अखिल भारतीय लोक तांत्रिक कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी लेकिन साल 2004 में यहां पर बड़ा उलटफेर हुआ और यहां पर बसपा को जीत मिली और इलियास आज़मी यहां के सांसद की कुर्सी पर बैठे लेकिन 2009 में सपा नेता उषा वर्मा दोबारा यहां से सांसद बनी। साल 2014 में ये सीट भाजपा की झोली में चली गई। अंशुल वर्मा ने यहां बसपा को 81343 वोटों से हराया था, इनके 5 सालों के कार्यकाल के बारे में अगर बात की जाए तो 44 साल के अंशुल ने लोकसभा में 92 प्रतिशत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और इस दौरान उन्होंने 25 डिबेट में हिस्सा लिया है और 100 सवाल सदन में पूछे हैं।

अंशुल वर्मा

अंशुल वर्मा के 5 सालों के कार्यकाल के बारे में अगर बात की जाए तो 44 साल के अंशुल ने लोकसभा में 92 प्रतिशत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान उन्होंने सदन में 25 डिबेट में हिस्सा लिया है और 100 सवाल पूछे।

हरदोई लोकसभा सीट एक परिचय- प्रमुख बातें

'हरदोई' शब्द 'हरिद्रोही' से बना है
कुछ लोगों का कहना है कि 'हरदोई' शब्द 'हरिद्वय' से निकला है और इसका अर्थ होता है 2 भगवान
हरदोई जिले का कुल क्षेत्रफल 5947 वर्ग किलोमीटर है और औसत साक्षरता दर 81.67%
85 प्रतिशत आबादी हिंदू और 13 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है।
साल 2014 के चुनावों में 1714388 वोटरों ने हिस्सा लिया
54 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिया।

साल 2019 के चुनाव में देखना होगा कि ये सीट किसके खाते में जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+