लोकसभा चुनाव 2019: गिरीडीह लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: झारखंड के गिरीडीह लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के रविन्द्र कुमार पाण्डे हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जन मुक्ति मोर्चा के जगरनाथ महतो को 40,313 मतों से हराया। रविन्द्र कुमार पाण्डे पांचवी बार इस सीट पर काबिज़ हुए हैं। गिरिडीह भारत देश के झारखंड राज्य में उत्तर पूर्व की ओर स्थित एक मुख्य जिला है। यह अबरख एवं कोयला जैसे खनिजों के लिए प्रसिद्ध है। जैनियों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल पार्श्वनाथ भी इसि जिले में स्तिथ है, जो की जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर की दुरी पर है। झारखण्ड की राजधानी रांची से यहाँ की दूरी करीब 205 किलोमीटर है। नोबेल पुरस्कार विजेता एवं महान वैज्ञानिक सर जगदीश चन्द्र बोस भी यहीं से थे।

profile of Giridih lok sabha constituency

गिरिडीह लोकसभा सीट का इतिहास

गिरिडीह झारखण्ड राज्य एक प्रशासनिक जिला है, जिसका मुख्यालय गिरिडीह शहर है। गिरिडीह जिला दिसम्बर 1972 को हजारीबाग जिला के विभाजन के तौर पर बना था। यह जिला उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल के केंद्र में स्थित है। इसके उत्तर में बिहार राज्य के जमुई और नवदा जिले हैं, पूर्व में देवधर और जामताड़ा, दक्षिण में धनबाद और बोकारो तथा पश्चिम में हजारीबाग एवं कोडरमा जिले है। वर्तमान में गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें आती हैं। गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, टुंडी और बाघमारा जिसमें गिरिडीह और डुमरी गिरिडीह जिले में आता है , गोमिया और बेरमो बोकारो जिले में आते हैं और टुंडी व बाघमारा धनबाद जिले में आते हैं। वर्तमान में इस सीट पर भाजपा के रविन्द्र कुमार पाण्डेय जन मुक्ति मोर्चा के जगरनाथ महतो को 40,313 के भारी मतों से हराकर पांचवी बार इस सीट पर काबिज़ हुए हैं।

रविन्द्र कुमार पाण्डे का लोकसभा में प्रदर्शन

रविन्द्र कुमार पाण्डे के सांसद के तौर पर लोकसभा में उपस्थिति और प्रदर्शन के बारे में बात की जाए, तो संसद में उपस्थिति के राज्य औसत 86 प्रतिशत के विपरीत इनकी व्यक्तिगत उपस्थिति औसत 90 प्रतिशत है। इन्होने अपने कार्यकाल में कुल 153 डिबेत्स में हिस्सा लिया। डिबेट में हिस्सा लेने का राष्ट्रिय औसत 63.8 और राज्य औसत 81.4 है। इन्होने अपने कार्यकाल में संसद में कुल 466 प्रश्न किये हैं जोकि राज्य औसत 406 और राष्ट्रीय औसत 273 के समक्ष एक बढ़िया आंकड़ा है। हालाँकि इन्होने अपने कार्यकाल में कोई प्राइवेट मेम्बर बिल प्रस्तुत नहीं किया।

इस क्षेत्र की कुल जनसंख्या और वोटर्स टर्न आउट पर नजर डालें तो मालूम चलता है की यहाँ की कुल जनसंख्या 24,59,762 है जिसमे 62.96% ग्रामीण और 37.04% शहरी जनता है। इनमे से 14.56% अनुसूचित जाति और 14.37% अनुसूचित जनजाति के लोग हैं। 2014 में वोटर्स टर्न आउट रहा 969,997 जिसमे 531,267 पुरुष और 438,730 महिला मतदाता थे। जबकि कुल निर्वाचक 1,515,137 थे जिसके अनुसार इस क्षेत्र का पोलिंग प्रतिशत 64 % रहा। आंकड़ों की माने तो 2004 से लेकर अबतक इस इलाके में भाजपा का पलड़ा भरी रहा हैं। भाजपा की जीत का प्रतिशत 67 रहा है जबकि जन मुक्ति मोर्चा ने 33 प्रतिशत जीत हासिल की है। सिर्फ यही नहीं 1962 से लेकर अबतक भी इस सीट पर भाजपा की ही बढ़त रही है।इस गुणाभाग से भाजपा के जीत की संभावना अधिक हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+