लोकसभा चुनाव 2019: एटा लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश की लोकसभा सीट एटा से मौजूदा सांसद यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे और भाजपा नेता राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया सांसद हैं। उन्होंने साल 2014 में ये सीट सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव को बड़े अंतर से पराजित कर जीती थी। भाजपा के राजवीर सिंह को 474978 रिकार्ड मत मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव को 273977 मत मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर एसपी नंबर 2, बीएसपी नंबर 3 और एमडी चौथे नंबर पर रही थी।

एटा लोकसभा सीट में 5 विधानसभा सीटें
यूपी की एटा लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनके नाम अमनपुर, एटा,कासगंज, मारहरा और पटियाली है। एटा के पहले सांसद कांग्रेस के नेता रोहनलाल चतुर्वेदी थे। इसके बाद यहां से लगातार दो बार हिन्दू महासभा के बिशंचंदर सेठ सांसद बने। साल 1967 और 1971 में इस सीट से कांग्रेस जीती जबकि 1977 का चुनाव भारतीय लोकदल के नाम रहा और महादीपक सिंह शाक्य एटा से सांसद बने। 1980 में एक बार फिर यहां कांग्रेस जीती जबकि 1984 में ये सीट लोकदल के पास चली गई। 1989 में यहां पर भाजपा की जीत के साथ एंट्री हुई और शाक्य यहां से एमपी बने, उन्होंने इस बार ये चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था। वो 4 बार लगातार इस सीट पर भाजपा के टिकट पर जीते। 1999 में ये सीट सपा के पास चली गई। साल 2004 में भी ये सीट सपा के खात में गई लेकिन साल 2009 के लोकसभा चुनाव में जन क्रांति पार्टी के नेता कल्याण सिंह यहां से भारी मतों से विजयी हुए। 2014 के लोकसभा चुनाव में पर यहां पर कमल खिला और राजवीर सिंह यहां के सांसद बने।
राजवीर सिंह
राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया की पिछले 5 सालों में लोकसभा में उपस्थिति 80 प्रतिशत रही। इस दौरान राजवीर सिंह ने 14 डिबेट में हिस्सा लिया और 20 प्रश्न पूछ। वो कृषि मंत्रालय और अन्य पिछड़ी जाति के विकास समिति के सदस्य भी हैं।
एटा लोकसभा सीट एक परिचय- प्रमुख बातें-
उत्तर प्रदेश का एटा लोकसभा क्षेत्र अलीगढ डिवीज़न का भाग है
एटा उत्तर प्रदेश के 34 सबसे पिछड़े इलाकों में से एक
उर्दू के मशहूर कवि अमीर खुसरो का जन्म एटा के पटियाली में हुआ
हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार यहां भगवान विष्णु के तीसरा रूप यानी कि 'वराह अवतार' अवतीर्ण हुआ था
एटा की जनसंख्या 131,023 है जिसमें से 69,446 पुरुष और 61,577 महिलाएं हैं
एटा की औसत साक्षरता दर 85.62% है
यादव और राजपूतों की संख्या अधिक
एटा की 78 प्रतिशत आबादी हिंदू और 17 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 1577457 लोगों ने वोट दिया
54 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिलाओं ने की भागेदारी
सपा-बसपा गठबंधन के बाद इस सीट पर दिलचस्प चुनाव होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications