लोकसभा चुनाव 2019: आटिंगल लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। केरल की आटिंगल लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआई (एम) पार्टी के नेता डॉ. ए. संपत वर्तमान सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में ए. संपत ने कांग्रेस उम्मीदवार एडवोकेट बिंधु कृष्ण को 69 हजार, 378 वोटों से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. ए. संपत को 3 लाख 92 हजार 478 वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर रहे कांग्रेस पार्टी के बिंधू कृष्ण को 3 लाख 23 हजार 100 वोट मिले थे। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार गिरिजा कुमारी एस. को 90 हजार 528 वोट मिले थे। 6 हजार 924 वोट नोटा (NOTA) को गए थे। 2014 लोकसभा चुनाव का स्थिति पर गौर करें तो इस सीट पर कुल 8 लाख 59 हजार 350 वोट पड़े थे, जिसका कुल प्रतिशत 68.77 फीसदी था। वोट डालने वालों में 3 लाख 96 हजार 246 पुरुष मतदाता थे, वहीं महिला वोटरों की संख्या पुरुष मतदाताओं से भी ज्यादा 4 लाख 63 हजार 104 था।

लोकसभा चुनाव 2019: आटिंगल लोकसभा सीट के बारे में जानिए

आटिंगल लोकसभा सीट, केरल की 20 लोकसभा सीटों में से एक है। ये संसदीय क्षेत्र साल 2008 के परिसीमन के बाद सामने आया। वर्तमान में यहां से सांसद ए. संपत ही साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भी सीपीआई (एम) के टिकट पर यहां से चुनाव में उतरे थे और जीत दर्ज कर सांसद बने थे। 2009 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस डॉ. ए. संपत को कुल 3 लाख 28 हजार 36 वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर रहे कांग्रेस पार्टी के प्रोफेसर जी. बालाचंद्रन को 3 लाख 9 हजार 695 वोट मिले थे। इस तरह से लगातार दूसरी बार ए. संपत इस लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। परिसीमन से पहले ये इलाका चिराइन्किल निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता था, जिसे साल 2008 में परिसीमन के अलग कर दिया गया। यह निर्वाचन क्षेत्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक गढ़ रहा है। 1991 से लगातार सीपीआई (एम) ने ही इस इलाके में जीत दर्ज की है।

आटिंगल लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां कि कुल आबादी 17 लाख 13 हजार 599 है। इसमें 65.99 फीसदी लोग ग्रामीण इलाकों में और करीब 34.01 फीसदी लोग शहरी इलाकों में रहते हैं। वहीं अगर अनुसूचित जाति की बात करें तो यहां 12.94 फीसदी एससी हैं, वहीं अनुसूचित जनजाति (एसटी) करीब 1.13 फीसदी हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 7 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं- वरकला, नेदुमांगद, वामनापुरम, अरूविकारा, कट्टाक्काड़ा, अटिंगल (एससी), चिराइंकीझु (एससी)। सात विधानसभा क्षेत्रों में से चिराइंकीझु और आटिंगल अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

आटिंगल लोकसभा क्षेत्र से सांसद सीपीआई (एम) नेता डॉ. ए. संपत के बारे में बात करें तो उनका पूरा नाम डॉ. अनिरुधन संपत है। सांसद के तौर पर इस क्षेत्र में ये लगातार उनका दूसरा कार्यकाल है। उनकी आयु करीब 55 साल है और वह पेशे से वकील हैं। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने एम.ए. (इकोनॉमिक्स) से और एलएल.एम. (Constt. लॉ) से किया है, साथ ही उन्हों पीएच.डी. यानी डॉक्टरेट भी कर रखा है। उनकी लोकसभा में सक्रियता की बात करें तो पता चलता है कि उनकी लोकसभा में उपस्थिति 77 फीसदी रही है। इस दौरान उन्होंने 355 सवाल उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने 217 बहस में हिस्सा लिया। कुल मिलाकर उनकी उपस्थिति से पता चलता है कि लोकसभा में ए. संपत काफी एक्टिव रहे हैं और अपनी बात को उठाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+