सोशल मीडिया पर डांस से मशहूर हुए प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव विदिशा नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
नई दिल्लीः अपने शानदार डांस स्टेप्स के कारण रातों-रात स्टार बनने वाले भोपाल के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव को विदिशा नगर निगम ने अपना ब्रैंड ऐंबैसडर नियुक्त किया है। इससे पहले सोशल मीडिया उनका वीडियो वायरल हुआ तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव के वीडियो को ट्वीट करते हुए उनकी तारीफ की थी। बता दें कि संजीव श्रीवास्तव मध्य प्रदेश में विदिशा के रहने वाले हैं और फिलहाल भोपाल के भाभा इंजिनियरिंग रिसर्च इंन्स्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रफेसर हैं।

प्रोफेसर श्रीवास्तव ने लोगों को कहा- शुक्रिया
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रोफेसर श्रीवास्तव ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं कहा- जिन्होंने उनके डांस का पसंद किया है। मीडिया के सामने आए प्रोफेसर श्रीवास्तव ने कहा, 'यह एक अविश्वसनीय भावना है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा डांस का वीडियो इतना वायरल हो गया है। मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।'
ये वीडियो भी हो रहा है वायरल
प्रोफेसर श्रीवास्तव का कहा कि वो साल 1982 से डांस कर रहे हैं और गोविंदा फैन है। प्रोफेसर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अब और अवसर मिलेंगे। प्रोफेसर बताते हैं कि उन्होंने डांस अपनी मां से सीखा है, लेकिन गोविंदा को फॉलो करते आ रहे हैं। प्रोफेसर श्रीवास्तव का यह वीडियो 12 मई का है जब उन्होंने अपने साले की शादी में डांस किया था। जहां उन्होंने 1987 में आई गोविंदा की फिल्म खुदगर्ज के गाने 'मै से, मीना से ना साकी से' पर डांस किया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की थी तारीफ
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे विदिशा के रहने वाले और भोपाल में कार्यरत प्रफेसर संजीव श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्य प्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।












Click it and Unblock the Notifications