नक्सलियों को विस्फोटक देने के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार
हैदराबाद। नक्सलियों से सम्बन्ध रखने के आरोप में आंध्र यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफसर को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि प्रोफेसर के परिवार ने यह आरोप लगाया है कि उनको गिरफ्तार नहीं बल्कि अगवा किया गया है।

दरअसल, विशाखापत्तनम पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रोफेसर जे. अप्पा राव नक्सलियों के संपर्क में हैं। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रोफेसर ज. अप्पा राव पर नक्सलियों से सम्बन्ध रखने के अलावा नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराने का भी गंभीर आरोप लगा है। गिरफ्तारी की घोषणा गुरुवार सुबह की गई। जबकि इससे पहले ही जे अप्पा राव के परिवार ने उनके अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस से शिकायत में आरोपी प्रोफेसर के परिवार का कहना था कि रात दो बजे कार से कुछ लोग आए और उनके पति को लेकर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications