Manmohan Singh के स्मारक की प्रक्रिया शुरू, केंद्र ने पूर्व पीएम के परिवार को भेजे कुछ जगहों के सुझाव
Manmohan Singh News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने संभावित स्थलों के सुझाव उनके परिवार को दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार से कहा गया है कि वे इनमें से कोई एक स्थान का चयन कर लें। ताकि, स्मारक का काम जल्द शुरू हो सके।
सूत्रों के अनुसार, स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास करीब 1 से 1.5 एकड़ जमीन प्रस्तावित की गई है। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी पहले ही इन इलाकों का निरीक्षण कर चुके हैं। ऐसी भी संभावना है कि मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार के नेताओं की समाधिक के पास जगह दी जाए।

खबर के मुताबिक, मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए पहले ट्रस्ट का गठन जरूरी है। नई नीति के तहत स्मारक के लिए भूमि केवल ट्रस्ट को ही आवंटित की जा सकती है। ट्रस्ट बनने के बाद ही स्मारक के लिए निर्माण का काम शुरू किया जा सकता है। ट्रस्ट की स्थापना के बाद, वह भूमि आवंटन के लिए आवेदन करेगा।
इतना ही नहीं, निर्माण के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। आपको बता दें कि 26 दिसंबर को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 92 साल की उम्र में एम्स हॉस्पिटल में हो गया।
उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया था। वहीं, अब केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बनाने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications