शिवसेना ने प्रियंका गांधी को बताया 'हुकुम की रानी', कहा-सही समय पर खेला ट्रंप कार्ड

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से जहां कांग्रेस में खेमे में जबरदस्त खुशी का माहौल है तो वहीं बीजेपी लगातार इस राहुल गांधी की नाकामी से जोड़ रही है। हालांकि अन्य राजनीतिक दलों ने प्रियंका की एंट्री पर पॉजिटिव राय दी है। शिवसेना ने अपने संपादकीय 'सामना' में प्रियंका और राहुल को लेकर तारीफ की है। शिवसेना ने उन्हें कांग्रेस की 'हुकुम की रानी' कहा है। शिवसेना संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सही समय पर उनकी नियुक्ति हुई है और वह कांग्रेस लिए 'ट्रंप कार्ड' हैं।

प्रियंका गांधी अपनी दादी की ही तरह कांग्रेस के लिए हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं

प्रियंका गांधी अपनी दादी की ही तरह कांग्रेस के लिए हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं

शिवसेना में 'सामना' में राहुल और प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा कि, राजनीति में प्रियंका की एंट्री से पता चलता है कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। अफवाहें फैलाई जा रही थीं कि राहुल विफल हो रहे थे इसलिए प्रियंका को राजनीति में प्रवेश करना आवश्यक था जो पूरी तरह से निराधार है। प्रियंका गांधी अपनी दादी की ही तरह कांग्रेस के लिए हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं। अगर प्रियंका गांधी की तोप चली और भीड़ उमड़ने लगी तो वो पार्टी की हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं।

शिवसेना ने राहुल की तारीफ की

शिवसेना ने राहुल की तारीफ की

शिवसेना लिखा कि, राहुल गांधी के मोदी सरकार पर राफेल सौदे में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को नजरअंदाज भी कर दें तब भी हाल ही में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का श्रेय उन्हें नहीं दिया जाना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। हाल ही यूपी में हुए सपा-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी गई। हालांकि राहुल गांधी ने बहुत ही धैर्य के साथ खुद को शांत रखा।

प्रियंका की एंट्री पर कुछ लोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है

प्रियंका की एंट्री पर कुछ लोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है

शिवसेना ने संपादकीय में लिखा कि, राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान और इसके बाद सपा-बसपा को हरसंभव मदद देने तथा उसी समय प्रियंका को राजनीति में लाने का फैसला करके अपने पत्ते सही तरीके से खेले। इससे कांग्रेस को मदद मिलेगी। वहीं पीएम मोदी द्वारा प्रियंका के राजनीति में आने पर दिए बयान पर पार्टी ने कहा कि, कांग्रेस वंशवादी राजनीति करती है लेकिन उन्हें ये समझने की जरूरत है कि सालों से देश उनको स्वीकृति दे रहा है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

 भाजापा नेहरू-इंदिरा परिवार को लेकर इसलिये शत्रुता की भावना रखती है

भाजापा नेहरू-इंदिरा परिवार को लेकर इसलिये शत्रुता की भावना रखती है

शिवसेना ने लिखा कि, भाजापा नेहरू-इंदिरा परिवार को लेकर इसलिये शत्रुता की भावना रखती है क्योंकि वह उसे जबरदस्त प्रतिस्पर्धी के तौर पर देखती है। भाजपा, कांग्रेस की ओर से मजबूत चुनौती मिलने को लेकर डरी हुई है। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत भी राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी झूठे वादे नहीं करते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी सत्ता में नहीं हैं, तो अभी तक तो उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सही वक्त पर सक्रिय किया है। वो पार्टी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+