प्रियंका गांधी की जुबानी जंग: नरेंद्र मोदी ABCD और RSVP पढ़ाने की जगह विकास की बात किया करें

रायबरेली में अपनी मां और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए चुनाव-प्रचार कर रही प्रियंका ने कहा कि गुजरात मॉडल के अंदर किसानों का खून चूसा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गुजरात के अंदर मोदी ने अपने दोस्त को हजारों एकड़ जमीन सस्ते दामों पर दे दी है। गुजरात में गरीबों को पीने का पानी भी नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि मीडिया का गलत तरीके से ठसतेमाल करना और लोगों को झूठे वादा करना एक गंभीर अपराध है। प्रियंका ने कहा कि सबको पता है कि किसने अपने 'दोस्तों' को कौडि़यों के भाव जमीन बेच दिए। गांधी परिवार पर हमला करने के लिए मोदी जिस RSVP (राहुल-सोनिया-वाड्रा-प्रियंका) टर्म का इस्तेमाल करते हैं, प्रियंका ने उसको भी निशाने पर लिया। प्रियंका ने कहा, 'मोदी जनता को ABCD नहीं पढ़ाएं और निजी हमले नहीं करें, बल्कि विकास की बात करें।
गत दिन गुजरात में सोनिया गांधी ने अपनी रैली में नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल की जमकर खिल्ली उड़ाई। एक दिन बाद रायबरेली में अब प्रियंका भी मोदी पर लगातार पनशाना साध रही हैं। इसी के साथ देशभर में रैली कर रहे कांग्रेेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मोदी पर ही निशाना साध रहे हैं। अब यह तो आसानी से देखा जा सकता है कि कांग्रेस का परिवार सिर्फ नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहा है जबकि विकास और अन्य मुद्दों पर वह अभी बहुत पीछे है।












Click it and Unblock the Notifications