कोई मेरी जि़न्दगी में नहीं देता दखल - प्रियंका गांधी

अखबार के अनुसार, प्रियंका ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन आलाकमान ने इसकी मंजूरी नहीं दी और वहां के स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय राय को मैदान में उतार दिया।गौरतलब है कि वाराणसी से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मोदी को चुनौती दे रहे हैं। वहीं कौमी एकता दल के मुख्तार अंसारी ने मैदान से हटने का निर्णय लेकर यहां के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।
यह भी पढ़ें - रास्ता भटक गए 'वरूण'
अखबार ने दावा किया है कि मां सोनिया और भाई राहुल की संसदीय सीट रायबरेली व अमेठी में चुनाव प्रचार तक सीमित रहने वाली प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की जताई थी। उनका कहना था कि मोदी इस देश के लिए ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें रोकना जरूरी है। लेकिन पार्टी ने इससे इनकार कर दिया। पार्टी ने स्थानीय नेता को तरजीह दी जिससे बाहरी के नाम पर मोदी को घेरा जा सके।
मालूम हो कि वाराणसी से पार्टी के घोषित प्रत्याशी अजय राय ने दो दिन पहले ही प्रियंका को प्रचार के लिए बुलाने इच्छा की व्यक्त की थी और उन्होंने आश्वासन भी दिया कि वह अवश्य मदद करेंगी। प्रियंका ने अपने बयान में यह भी कहा कि चुनाव लड़ना, ना लड़ना पूरी तरह उनका निजी फैंसला है।












Click it and Unblock the Notifications