मोदी की मदद करेंगी प्रियंका गांधी, राहुल को GST बिल पास कराने के लिए मनाया?
नई दिल्ली। अगर सबकुछ सही रहा तो मानसूत्र सत्र में मोदी सरकार का सबसे बड़ा बिल GST राज्यसभा में पास हो जायेगा क्योंकि अब कांग्रेस खुद चाह रही है कि ये बिल पास हो क्योंकि ऐसी खबर है कि प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी को इस बिल के लिए मना लिया है और वो खुद इस विषय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिली हैं।
अंग्रेजी वेबसाइट Rediff.com के अनुसार प्रियंका का मानना है कि लोगों को बिल्कुल ऐसा नहीं लगना चाहिए कि जीएसटी बिल पास होने में कांग्रेस परेशानी खड़ी कर रही है इसलिए उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मुलाकात भी की इसलिए ऐसी संभावना है कि इस बार के सत्र में GST बिल पर बातें हों। हालांकि ये बिल लोकसभा से पास हो चुका है। वेबसाइट के मुताबिक कांग्रेसी बिल पर तो नहीं लेकिन टैक्स पर 18 प्रतिशत की कैप से सहमत नहीं हैं।
आपको बता दें कि ऐसी सुगबुगाहट है कि इस के यूपी के चुनावों में कांग्रेस प्रियंका गांधी को सीएम चेहरा बना सकती है। वेबसाइट ने लिखा है कि प्रियंका जीएसटी बिल पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम से अलग राय रखती हैं और उन्हें भी लगता है कि ये बिल पास होना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications