प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता, जमकर चले लात घूंसे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पूर्वी यूपी में पार्टी की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी बुधवार को बनारस पहुंची हुई हैं। लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी में चुनाव प्रचार के दौरान रामनगर शास्त्री चैराहे पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर धक्का-मुक्की और लात घूंसे चले। बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रियंका गांधी वाराणसी के रामनगर में शास्त्री चैराहे पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

प्रियंका गांधी के विरोध में नारेबाजी, भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता

प्रियंका गांधी के विरोध में नारेबाजी, भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता

बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रियंका गांधी के विरोध में नारेबाजी लगाते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया और धीरे-धीरे बहस होते-होते विवाद मारपीट पर उतर आया। इसके बाद सुरक्षा बालों के बीच बचाव के बाद हंगामा करने आए कुछ युवक वहां से भाग निकले। घटना का फोटो और वीडियो भी सामने आया है जिसमें आप खुद ही देख सकते हैं कि बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि वो मारपीट पर उतर आते हैं।

सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी के लिए निकली थीं प्रियंका

सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी के लिए निकली थीं प्रियंका

बता दें कि सोमवार को गांग नदी के जरिए प्रयागराज से वाराणसी तक के दौर पर निकली प्रियंका गांधी बनारस की कई मंदिरों का घाटों का दौर करेंगी। यहां वो बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी। साथ ही पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान के परिवार से भी मिलेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने बुधवार को होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया है। इसके पीछे पुलवामा में शहीद हुए जवानों के शोक में प्रियंका ने इस कार्यक्रम को रद्द किया है।

गंगा पूजन के साथ शुरू की थी यात्रा

गंगा पूजन के साथ शुरू की थी यात्रा

बता दें कि प्रियंका गांधी रविवार रात को प्रयागराज पहुंची इसके बाद उन्होंने सोमवार को प्रयागराज में गांग पूजन के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। इसके बाद वो भदोही, मिर्जापुर होते हुए बनारस पहुंची हुई हैं। प्रियंका गांधी मंगलवार को मिर्जापुर में विंध्यवासिनी मंदिर जाकर आरती भी की थी। इलके बाद कुछ लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना था। प्रियंका गांधी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि इसका असर चुनाव में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- आप-कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान पर भाजपा का तंज, 'दोनों भ्रष्ट-हमे क्या कष्ट'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+