Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका बोलीं- 'बॉस' के रूप स्वीकार होगा गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस में अब पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग ने जोर पकड़ लिया है। वर्तमान की पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद से कांग्रेस की बागडोर संभालने को लेकर पार्टी में आवाज उठने लगी है। इस बीच पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने किसी गैर गांधी को कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाए जाने का सुझाव दिया था। किताब को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा, मैं उनकी बात से पूर्ण रूप से सहमत हूं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi से सहमत Priyanka Gandhi, गांधी परिवार के बाहर के अध्यक्ष की वकालत की | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi Vadra said Non-Gandhi Congress president will be accepted as boss

    गौरतलब है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त से ही समाप्त हो गया है। इस बीच पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, कांग्रेस ने सोनिया गांधी का कार्यकाल तब तक के लिए बढ़ा दिया है जब तक पार्टी को नया अध्यक्ष नहीं मिल जाता। इन सबके बीच राहुल गांधी ने गैर गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का सुधाव देकर सबको हैरान कर दिया। उनके इस विचार में प्रियंका गांधी वाड्रा का पूरा समर्थन मिला है।

    गैर-गांधी को 'बॉस' के रूप में जरूर स्वीकार करूंगी
    इंडिया टुमॉरो: कंवर्जेशन्स विद द नेक्स्ट जनरेशन ऑफ पॉलिटिकल लीडर्स नामक किताब में छपे एक इंटरव्‍यू प्रियंका गांधी ने कहा, शायद (इस्तीफा) पत्र में नहीं, लेकिन कहीं और, उन्होंने (राहुल गांधी) कहा है कि हम में से कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं उनके कथन से पूर्ण रूप से सहमत हूं। प्रियंका ने आगे कहा, मुझे लगता है कि पार्टी को अब अपना रास्ता खुद ही तलाशना चाहिए। प्रदीप चिब्बर और हर्ष शाह द्वारा लिखी किताब 'इंडिया टुमॉरो: कंवर्जेशन्स विद द नेक्स्ट जनरेशन ऑफ पॉलिटिकल लीडर्स' में प्रियंका ने यह भी कहा है कि वह गैर-गांधी को 'बॉस' के रूप में जरूर स्वीकार करेंगी।

    सोनिया गांधी का कार्यकाल बढ़ा
    प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि अगल कल को वह (कांग्रेस अध्यक्ष) मुझे कहते हैं कि वह मुझसे उत्तर प्रदेश में नहीं चाहते हैं बल्कि अंडमान और निकोबार में चाहते हैं तो मैं खुशी-खुशी वहां चली जाउंगी। बता दें कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्‍यक्ष का पद संभाला था, हाल ही में पार्टी ने सोनिया गांधी का कार्यकाल तब तक के लिए बढ़ा दिया है जब तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष नहीं मिल जाता।

    यह भी पढ़ें: मोहन यादव कोरोना संक्रमित पाए गए तो दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- कानून नेताओं के लिए नहीं है

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+