2019 लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव, कांग्रेस महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी
Recommended Video

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पहली बार कांग्रेस पार्टी में बड़ा पद सौंपा गया है। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में अपना पद संभालेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा दांव चला है। प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता केसी वेणुगोपाल को कांग्रेस महासचिव (संगठन) बनाया गया है।

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस में मिला बड़ा पद
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नए फैसले के बाद प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है। लंबे समय से प्रियंका की राजनीति में आने की मांग की जा रही थी। फिलहाल कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है। आम चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में अपना कार्यभार संभालेंगी।
कांग्रेस पार्टी संगठन में भी बड़ा बदलाव, केसी वेणुगोपाल बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव
इसी के साथ कांग्रेस पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव भी किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह केसी वेणुगोपाल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। एक तरफ प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी
लंबे समय से प्रियंका की राजनीति में आने की मांग की जा रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नए फैसले के बाद प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है। फिलहाल कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है। आम चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में अपना कार्यभार संभालेंगी।

सपा-बसपा गठबंधन के बाद यूपी को लेकर कांग्रेस पार्टी का बड़ा फैसला
प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भले ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई हो लेकिन इसका असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा। दरअसल, 2019 का लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका काफी अहम है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ आने से समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। दोनों पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं किया है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। प्रियंका गांधी को महासचिव की जिम्मेदारी उनके इसी दावे को दर्शाता है।
-
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications