योगी सरकार पर हमले के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया मां दुर्गा का मंत्र- 'ऊं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे'

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने सोमवार-मंगलवार की रात को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसे लेकर हर कोई हैरत में है। उन्होंने दुर्गा सप्तशती का एक मंत्र- 'ऊं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे' ट्वीट किया है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने आधी रात को इस Mantra से क्या Yogi Adityanath को निशाने पर लिया ? | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi, congress, goddess durga, durga mantra, bjp, yogi adityanath, caa, citizenship amendment act, delhi, tweet, प्रियंका गांधी, कांग्रेस, दुर्गा मंत्र, भाजपा, योगी आदित्यनाथ, नागरिकता संशोधन कानून, ट्वीट

    उनके इस ट्वीट के बाद सभी के मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि प्रियंका ने आखिर ये ट्वीट क्यों किया है। प्रियंका के इस ट्वीट पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    एक यूजर ने इसे राष्ट्रीयता से जोड़ा है। एक यूजर ने इसे कामना सिद्धि मंत्र बताया है तो एक ने इसमें गलती बताई है। एक यूजर ने सही उच्चारण करने की सलाह दी है। प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने इसका हिंदी अनुवाद भी पूछा है। बता दें प्रियंका ने हाल ही में अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे के वक्त लखनऊ पुलिस पर गला दबाने का आरोप लगाया था।

    हालांकि, लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रियंका गांधी ने सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर भी बयान दिया था।

    उन्होंने कहा था कि भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक परंपरा की पहचान है, जिसमें हिंसा की कोई जगह नहीं होती। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय की तरफ से भगवा वस्त्र पर प्रियंका को जवाब दिया। जिसके बाद प्रियंका ने दुर्गा सप्तशती का मंत्र ट्वीट किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+