कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में आज करेंगी रोड शो, स्वागत की जबरदस्त तैयारी
Recommended Video

नई दिल्ली राजनीति में आधिकारिक रूप से एंट्री के बाद कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी आज पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। लखनऊ में कई जगह पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पोस्टर लगे हैं साथ ही तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की तस्वीर वाली टी शर्ट पहनी है। खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रियंका गांधी के इस दौरे को कांग्रेस के इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया है।

उत्तर प्रदेश के दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने ऑडियो संदेश जारी करके कहा कि मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं और मैं आप सभी से मिलने के लिए लखनऊ आ रही हूं। प्रियंका गांधी का यह ऑडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वह कहती हैं कि मेरे दिल में हमेशा आपके लिए जगह रहेगी, मैं आशा करती हूं कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरुआत करेंगे, जिसमे आप सभी भागीदार बनेंगे। युवा दोस्त, बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति की आवाज सुनाई देगी।
इसे भी पढ़ें- रोड शो से पहले प्रियंका गांधी ने रिलीज किया ऑडियो मैसेज, बोलीं-मैं कल आ रही हूं
प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए 100 से अधिक स्वागत स्थल बनाए गए हैं। कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, फैजाबाद के लावा अन्य जगह से आए कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का स्वागत करेंगे। प्रियंका गांधी का यह रोड शो एक रथ में निकलेगा, जिसे पंजाब से मंगाया गया है। इसमे कांग्रेस के झंडे की पट्टियां लगी हैं । प्रियंका के स्वागत के लिए लखनऊ में तमाम जगहों पर पोस्टर और होर्डिंग, बैनर लगाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर नायडू आज दिल्ली में बैठेंगे भूख हड़ताल पर












Click it and Unblock the Notifications